पद्म श्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव कौन, जिनको किडनैप करने की हुई कोशिश? जानिए क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में पद्मश्री समाजसेवी फूलबसन बाई यादव के अपहरण की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी. आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बचा लिया. तीन आरोपी हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है.
Padma Shri Phoolbasan Bai Yadav के अपहरण का प्रयास
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी फूलबसन बाई यादव (Phoolbasan Bai Yadav) के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और संगठित साजिश की आशंका को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब कुछ लोग Phoolbasan Bai Yadav के घर पहुंचे. आरोपियों ने उन्हें जरूरी बातचीत का बहाना बनाकर घर से बाहर बुलाया. जैसे ही वह बाहर आईं, उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया. रास्ते में आरोपियों ने उनके हाथ बांध दिए और मुंह कपड़े से ढक दिया, ताकि वे मदद के लिए आवाज न उठा सकें.
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी उन्हें जिले से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान खैरागढ़ रोड पर चिखली पुलिस चौकी के पास नियमित चेकिंग चल रही थी. पुलिस ने जब गाड़ी रोकी तो अंदर की स्थिति देखकर शक हुआ. आरोपियों ने झूठ बोलते हुए कहा कि महिला को दौरा पड़ा है और अस्पताल ले जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें :क्या है सुशासन तिहार 2026 योजना? छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा अभियान, इतने दिन तक चलेगा कैंप
हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में से एक ने तुरंत फूलबसन बाई यादव को पहचान लिया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल दो महिलाओं और एक पुरुष से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अपहरण की साजिश के पीछे असली मकसद क्या था और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पद्मश्री फुलबासन बाई जो बहुत प्रतिष्ठित महिला हैं, उन्होंने अपनी लगन से, अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया है. उनका भी अपहरण करने के बारे में कोई सोच सकता है? हम लोग तो सोच भी नहीं सकते कि ऐसा हो भी सकता है, लेकिन बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में सब संभव हो रहा है.
बघेल ने कहा कि आज भी रायपुर में दो मर्डर हो गए हैं. इसलिए प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल तार-तार हो गई है. छोटा रिचार्ज का अता-पता नहीं है.




