Begin typing your search...

बिहार में BPSC TRE 4.0 पर मचा बवाल, जानें शिक्षक भर्ती को लेकर इस साल कब-कब छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का इंतजार लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे हैं. उम्मीदवारों की नजरें भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी हैं,.

BPSC TRE 4 students protest
X

BPSC TRE 4 students protest

( Image Source:  X/ @WithLoveBihar )

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का इंतजार लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे हैं. उम्मीदवारों की नजरें भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी हैं, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. आयोग की ओर से पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी.

भर्ती में देरी और परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव की खबरों ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है. इसी मुद्दे को लेकर पटना में अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की खबर सामने आई. अब इस पूरे मामले पर बिहार के शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिससे उम्मीदवारों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं.

कब जारी होना था नोटिफिकेशन?

कुछ समय पहले बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा था कि TRE 4 भर्ती का नोटिफिकेशन 25 या 26 अप्रैल 2026 तक जारी कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.

हालांकि निर्धारित तारीख बीत जाने के बावजूद न तो विज्ञापन जारी हुआ और न ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई. इसी देरी को लेकर अभ्यर्थी लगातार सोशल मीडिया और सड़कों पर विरोध दर्ज करा रहे हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

इस साल कब-कब हुए बड़े प्रदर्शन?

1. 8 मई को छात्रों ने बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. इसके अलावा 5 हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया. वहीं मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया.

2. 18 मार्च 2026 को जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी थी.

3. वहीं 9 फरवरी 2026 को बिहार विधानसभा के पास शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया गया था.

अगला लेख