Begin typing your search...

4 ओवर, 10 रन और 5 विकेट... Deepti Sharma ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ कर रचा इतिहास; T20I में बनीं पहली महिला

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ आगाज किया. मैच में दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते 5 विकेट चटकाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Deepti Sharma Records
X

Deepti Sharma Records

( Image Source:  X/ @StarSportsIndia )

Women's T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है. पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी. जहां बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने कमाल का प्रदर्शन किया तो वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तानी टीम की बखिया उधेड़ डाली.

दीप्ति की घातक गेंदबाजी के सामने मैच एकतरफा हो गया था. इस मैच में उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि भी हासिल की है. वुमेंस टी20 महिला वर्ल्ड कप में दीप्ति का गेंदबाजी में ये सबसे बेहतरीन आंकड़ा रहा. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और टर्न ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पूरी तरह परेशान कर दिया और टीम लगातार विकेट खोती चली गई.

कौनसा रिकॉर्ड बनाया?

इस मुकाबले की सबसे बड़ी स्टार रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह अब 145 मैचों में 166 विकेट के साथ दुनिया की सबसे सफल गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने थाईलैंड की पुथावोंग (165 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है.

दूसरा कौनसा रिकॉर्ड बनाया?

दीप्ति शर्मा का यह प्रदर्शन महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ओर से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ा बन गया है. उन्होंने इस मामले में भारतीय गेंदबाजों रेणुका सिंह और प्रियंका रॉय के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

1. रेणुका सिंह: 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट

2. प्रियंका रॉय: 2009 में 16 रन देकर 5 विकेट

3. दीप्ति शर्मा: 10 रन देकर 5 विकेट (नया रिकॉर्ड)

कैसा रहा IND W vs PAK W मैच का हाल?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे. टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 34 रनों की पारी खेली थी.

इसके बाद 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रनों पर ही ढेर हो गई. पाकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली थी. वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 5 और श्रीचरनी ने 3 विकेट चटकाए थे.

अगला लेख