Begin typing your search...

T20 World Cup 2026: 'उस्मान तारिक तो पत्थर बाज निकला', सोशल पर जमकर ट्रोल हो रहा पाकिस्तानी गेंदबाज; जानें वजह

T20 World Cup 2026 में अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

usman tariq bowling action
X

usman tariq

( Image Source:  X/ @ArunKosli )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 11 Feb 2026 1:10 PM

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच 10 फरवरी को यूएसए के साथ खेला था. इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार जीत हासिल की जो इस टूर्नामेंट में पाक टीम की लगातार दूसरी जीत रही है. यूएसए के खिलाफ खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को अपना टी20 वर्ल्ड डेब्यू करते हुए देखा गया.

जी हां ये वहीं उस्मान तारिक है जिनके गेंदबाजी एक्शन पर पिछले कुछ समय से काफी बवाल मचा हुआ है. वहीं इस मैच के बाद एक बार फिर से उस्मान का गेंदबाजी एक्शन सुर्खियों में आ गया है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं कई यूजर्स उस्मान को ट्रोल भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कैसा रहा डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू?

उस्मान तारिक ने अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में प्रभावशाली गेंदबाजी की. अमेरिकी बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी को समझ नहीं पाए. इस मैच में उस्मान तारिक ने महज 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. मैच के दौरान देखा गया कि तारिक गेंद फेंकने से पहले अपने एक्शन में क्षण भर के लिए रुकते हैं और फिर डिलीवरी पूरी करते हैं. इस तकनीक पर अब सवाल उठ रहे हैं.

चकिंग या लीगल एक्शन?

उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर राय बंटी हुई है. कुछ लोगों का आरोप है कि उनका एक्शन संदिग्ध है और इसमें ‘चकिंग’ की आशंका दिखती है. वहीं कई पूर्व खिलाड़ियों और प्रशंसकों का कहना है कि उनका एक्शन नियमों के अनुरूप है और इसमें कुछ भी अवैध नहीं है. टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने भी उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर अपनी राय दी है और काफी हद तक सपोर्ट किया है.

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग

उस्मान तारिक को अब अपने गेंदबाजी एक्शन के चलते सोशल पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने उनकी तुलना एक पत्थर बाज से करते हुए तस्वीरें भी शेयर की है. दूसरे यूजर ने लिखा कि 'पाकिस्तान की भट्टा मिसाइल उस्मान तारिक पत्थरबाज.'

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख