Begin typing your search...

Gay डेंटिग ऐप पर Love, S**x और Dhoka, लड़कों से दोस्ती के नाम पर बिछाते थे जाल, फिर अश्लील वीडियो से करते थे शिकार

नोएडा में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्रिंडर के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाकर गिरोह पहले दोस्ती करता, फिर नजदीकियां बढ़ाता और आखिर में उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे और कीमती सामान लूट लेता था. पुलिस ने इस संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

noida
X

डेटिंग ऐप पर लड़कों को ब्लैकमेल करने वालों का भंडाफोड़

मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा3 Mins Read

Updated on: 3 April 2026 12:31 PM IST

नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार और दोस्ती की आड़ में धोखे का खतरनाक खेल खेला जा रहा था. ग्रिंडर गे डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी लड़कों से पहले बातचीत करते, उनका भरोसा जीतते और फिर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे. ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुआ यह सिलसिला जल्द ही मुलाकात तक पहुंचता, जहां असली साजिश को अंजाम दिया जाता था.

मुलाकात के दौरान आरोपी पीड़ितों को आपत्तिजनक स्थिति में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बना लेते थे. इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का सिलसिला. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे और कीमती सामान वसूला जाता था, लेकिन एक शिकायत के बाद पुलिस ने इस पूरे गैंग का भंडाफोड़ कर दिया।

गे ऐप पर करते थे लड़कों से चैटिंग

ये चार लोगों का गिरोह एक फेमस डेटिंग प्लेटफॉर्म ग्रिंडर के जरिए युवकों से संपर्क साधते थे. शुरुआत में वे सामान्य बातचीत कर दोस्ती बढ़ाते और धीरे-धीरे सामने वाले का भरोसा जीत लेते थे. जब सामने वाला पूरी तरह से कंफर्टेबल हो जाता, तब उसे मिलने के लिए बुलाया जाता था.

लड़कों की बनाते थे अश्लील वीडियो

मुलाकात के दौरान आरोपी पीड़ित को आपत्तिजनक स्थिति में फंसा देते और चुपके से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे. इसके बाद शुरू होता था असली खेल. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की जाती थी. डर और शर्म के कारण अधिकतर पीड़ित चुप रहते, जिससे आरोपी लंबे समय तक बचते रहे.

डराकर लूटते थे पैसे और ज्वेलरी

गिरोह सिर्फ ऑनलाइन ठगी तक सीमित नहीं था. कई मामलों में आरोपी पीड़ितों को धमकाकर उनसे नकद पैसे, सोने की चेन और अन्य कीमती सामान भी लूट लेते थे. सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंचते थे, जिसका फायदा ये अपराधी उठाते रहे.

पुलिस कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद सेक्टर-126 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, सुशांक और रोहित इस गिरोह के मास्टरमाइंड थे. आरोपियों के पास से करीब 15 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और डायमंड नग बरामद किए गए हैं.


crime
अगला लेख