Begin typing your search...

Sonam Kapoor ने बेबी बॉय के साथ शेयर की पहली झलक, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे का जन्म हुआ. एक्ट्रेस ने अस्पताल से तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी.

Sonam Kapoor Share Pic
X
Sonam Kapoor Share Pic
( Image Source:  Instagram: sonamkapoor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 3 April 2026 12:59 PM IST

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026 को अपने परिवार में खुशी का नया मेहमान बुलाया. इस दिन उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ, जो एक प्यारा बेटा है. जन्म के कुछ दिन बाद अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और अपनी गोद में नवजात बेटे को प्यार से लिए हुए हैं. दोनों की आंखें बंद हैं और चेहरे पर शांति दिख रही है.

दूसरी तस्वीर में सोनम आराम से बैठकर खाना खा रही हैं. इन तस्वीरों के साथ सोनम ने एक लंबा और इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल को स्पेशल थैंक्स कहा. उन्होंने लिखा कि अस्पताल में उनका अनुभव अविश्वसनीय और यादगार रहा. उन्होंने अपनी दोनों प्रेगनेंसी के दौरान गाइडेंस करने वाले डॉक्टर को भी धन्यवाद दिया. सोनम ने अस्पताल की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत सॉफ्टनेस, सिम्पैथेटिक और सच्ची देखभाल करने वाले थे.

उन्होंने यह भी लिखा कि अस्पताल में आमतौर पर ऐसी उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन जब ऐसी देखभाल मिलती है तो पूरा एक्सपीरियंस बहुत मीनिंगफुल और खुशी भरा हो जाता है. सोनम और आनंद ने अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर पहले भी शेयर की थी. उन्होंने लिखा, 'ग्रेटिटयूड और प्रेम से भरे दिलों के साथ, हम आज 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुश हैं. हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है. हमारे दिल इस नए मेहमान के आने से भर गए हैं. हमारा बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत एक्साइटेड है. हम इस अनमोल नए जीवन के लिए बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और स्नेह से भर दिया है. अब हम चार सदस्यों वाले परिवार के रूप में एक खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं.'

सोनम के पिता और एक्टर अनिल कपूर ने भी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'और बस देखते ही देखते… मेरा दिल और भी भर गया. दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरी प्यारी बच्चे तुम्हें पहले से ही बहुत सारा प्यार मिल रहा है. वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो और मुझे पूरा यकीन है कि तुम बहुत अच्छा काम करोगे. धन्यवाद सोनम और आनंद. नाना का दिल खुशी से भर गया है. इस पागलपन भरी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है मेरे बच्चे प्यार से भरी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है.'

बताते चलें कि सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी दी थी. उस समय उन्होंने एक सुंदर गुलाबी रंग के आउटफिट में अपना बेबी बंप दिखाया था. सोनम और आनंद आहूजा की शादी मार्च 2018 में हुई थी. उनके पहले बेटे वायु का जन्म अगस्त 2022 में हुआ था. अब उनके परिवार में दो प्यारे बेटे हो गए हैं, जो पूरे परिवार को बहुत खुशी दे रहे हैं. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही और लोगों ने सोनम की तस्वीरों को देखकर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

bollywood
अगला लेख