Begin typing your search...

खुद को यूं ही कैप्टन नहीं लीडर कहते हैं SKY, टीम से बाहर फिर भी खिलाड़ियों को ऐसे मोटिवेट कर रहे

सूर्यकुमार यादव अब न तो टीम इंडिया के कप्तान हैं और न ही टी20 टीम का हिस्सा है, लेकिन फिर भी सूर्या भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं, ऐसा ही कुछ अब उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ किया.

suryakumar yadav
X

suryakumar yadav

( Image Source:  ANI )

टीम इंडिया का हाल ही में जिम्बाब्वे दौरा खत्म हुआ है. इस दौरे पर भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है और सबसे बड़ा बदलाव टी20 टीम की कप्तानी को लेकर भी है.

पिछले कुछ सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव अब कप्तान तो छोड़ो बल्कि भारतीय टीम का हिस्सा भी नहीं हैं लेकिन फिर भी सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते नजर आते हैं, चाहे फिर टीम इंडिया मैच जीते या हारे. ऐसा ही कुछ जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान देखने को मिला, जब सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा का हौसला बढ़ाया क्योंकि अभिषेक के लिए ये सीरीज कुछ खास नहीं रही है.

कैसे बढ़ाया अभिषेक शर्मा का हौसला?

पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश नजर आया है, जिम्बाब्वे दौरा भी अभिषेक के लिए कुछ खास नहीं रहा. इस दौरे पर खेले गए 3 मैचों में अभिषेक किसी भी मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे. उनके बल्ले से 3 मैचों में कुल 11 रन ही निकले. वहीं अब अभिषेक के इस खराब समय में पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव उनका हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं हटे.

इंस्टाग्राम पर अभिषेक शर्मा की पोस्ट के नीचे कमेंट करके सूर्यकुमार यादव ने लिखा "तुमने लगातार 2 सालों तक मुस्कुराने की इतनी सारी वजहें दी हैं. जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब तुमने भारत का मान बढ़ाया है. बस सही समय का इंतज़ार है. जैसे हो, वैसे ही रहो."

SKY की कप्तानी में कैसा रहा रिकॉर्ड?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी कमाल रहा है, यहां तक टीम भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी सूर्या की कप्तानी में जीता है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 52 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें से टीम इंडिया ने 40 मैचों में जीत हासिल की. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 77 से 80 फीसदी रहा है.

अगला लेख