21 साल बाद फिर धूम मचाएगा 'मुझको राणा जी माफ करना', Rana Ji 2.0 रिलीज, माहिरा शर्मा ने क्यों कहा- This one’s too hot to handle
फिल्म करण-अर्जुन का गाना मुझको राणा जी माफ करना तो याद होगा ना. अब इस गाने का नया वर्जन आ गया है जिसमें माहिरा शर्मा बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. नए गाने में म्यूजिक बीट्स कमाल की हैं.
बड़े पर्दे का आइकॉनिक गाना 'मझको राणा जी माफ करना' उस समय बहुत हिट हुआ था. अब 21 सालों के बाद इस गाने का नया अवतार 'राणा जी 2.0' सामने आया है जिसमें महिरा शर्मा बेहद हॉट लग रही हैं. नए गाने को इला अरुण और अल्का याग्निक ने गाया है और तनिष्क बागची ने इसका म्यूजिक दिया है. गाने के पहले पार्ट में माहिरा शर्मा ने लाल रंग के कपड़े पहने हैं इसमें फुल स्लीव के सेक्सी ब्लाउज में वो बहुत अट्रैक्टिव लग रही हैं.
दूसरे पार्ट में काले रंग के कपड़े पहने हैं और कमर पर कमरबंध बांधा हुआ है. माहिरा ने कमर पर राणा जी माफ करना लिखावाया हुआ है. वीडियो में माहिरा बेहतरीन डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं. पुराने बोल और नए म्यूजिक का ये तालमेल बहुत ही बढ़िया है. लुक में उनकी नाक पर छोटी सी नथनी बहुत जच रही है. तीसरे सेगमेंट में जैसे माहिरा पानी में आग लगा रही हों, गुलाबी साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. इसके साथ डीप बैकनेक का ब्लाउज भी बहुत जच रहा है.
गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है. इस नए वर्जन में माहिरा शर्मा ने अपने जबरदस्त डांस और कातिलाना लुक्स से पूरी तरह आग लगा दी है. पुराने गाने की यादों और नए जमाने की बीट्स का यह तालमेल फैंस को खूब भा रहा है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए माहिरा ने लिखा, 'राणा जी माफ करना दिस वन इज टू हॉट टू हैंडल'. टिप्स मयूजिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है इस सीजन की हॉटेस्ट ड्रॉप के लिए तैयार हो जाइए.
पुराने गाने की बात करें तो इसे ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था. सेट अप भी समय के हिसाब से था और इसे इला अरुण और अल्का याग्निक ने गाया था. फिल्म करण अर्जुन के इस गाने में ममता के अलावा अमरीश पुरी भी थे.
इस गाने को म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था, गीतकार इंद्रवीर थे और फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था. गांव की पृष्ठभूमि पर गाने को फिल्माया गया था.




