बल्लेबाज को आउट करते ही बीच मैदान ध्यान की मुद्रा में बैठ गया गेंदबाज, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- सनातन ही सत्य है
नेपाल के क्रिकेटर Sompal Kami का एक वीडियो सोशल मीतेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विकेट लेने के बाद मैदान पर ध्यान मुद्रा में बैठते नजर आए. यह घटना नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए टी20 मैच की है, जहां उन्होंने टॉम ब्रूस को आउट किया. उनके इस अंदाज़ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सोमपाल कामी की यह तस्वीर जमकर हो रही वायरल
Sompal Kami meditation celebration viral video: क्रिकेट के मैदान से करोड़ों हिंदुओं को गर्व से भर देने वाली तस्वीर सामने आई है. एक क्रिकेटर जैसे ही विकेट चटकाता है, वह खुशी से फील्ड पर दौड़ता है और फिर एक जगह बैठकर ध्यान में लीन हो जाता है. इस क्रिकेटर का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. लोग क्रिकेटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
हम बात कर रहे हैं, नेपाल के क्रिकेटर सोमपाल काम (Sompal Kami) की... घटना है- नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच की... सोमपाल ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही टॉम ब्रूस को आउट किया,वे पहले फील्ड पर दौड़े और फिर मैदान पर ध्यान अवस्था में बैठ गए.
वीडियो को किसने और कब शेयर किया?
इस वीडियो को @KumaarSaagar के X हैंडल से 19 फरवरी को शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है- आज की सबसे सुंदर तस्वीर. नेपाल के इस खिलाड़ी ने विकेट लेने के बाद जो किया, हर हिंदू खुशी से झूम उठा. वीडियो को अब तक 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
फैंस क्या बोले?
वीडियो पर कमेंट करते हुए अनिल भास्कर ने कहा- खेल जब संस्कृति और आस्था से जुड़ता है, तो भावनाएं स्वाभाविक रूप से उमड़ती हैं. मैदान पर सम्मान, विनम्रता और खेल भावना ही सबसे बड़ी जीत होती है. वहीं विकास सिंह राठौड़ ने कहा- अगर किसी भारतीय खिलाड़ी ने यह किया होता तो उसको ट्रॉल किया जाता, सनातन ही सत्य है.
क्या रहा मैच का रिजल्ट?
नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच यह मैच 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. नेपाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने Michael Jones के 71 रनों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. सोमपाल कामी ने 4 ओवर में महज 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, नेपाल ने दीपेंद्र सिंह ऐरी के 23 गेंद में नाबाद 50 रन की बदौलत 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच को जीत लिया. ऐरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.





