Begin typing your search...

दो भाई, दोनों तबाही! Anthony Mosca और Justin Mosca ने T20 World Cup में रचा इतिहास, नेपाल को इटली ने 10 विकेट से रौंदा

टी-20 वर्ल्ड कप में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गई.

दो भाई, दोनों तबाही! Anthony Mosca और Justin Mosca ने T20 World Cup में रचा इतिहास, नेपाल को इटली ने 10 विकेट से रौंदा
X
( Image Source:  JioHotstar )

T20 World Cup 2026 Italy vs Nepal match highlights: टी-20 वर्ल्ड कप में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गई. जवाब में इटली ने दो भाइयों की जोड़ी Anthony Mosca और Justin Mosca के शानदार अर्धशतक की बदौलत 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 124 रन बनाकर हासिल कर लिया.

Anthony Mosca और Justin Mosca की 124 रन की नाबाद साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भाइयों के बीच सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है. दोनों ने 2014 में कमरान और उमर अकमल की 96 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

भाइयों की जोड़ी की T20 World Cup में बेस्ट पार्टनरशिप

  1. एंथनी मोस्का और जस्टिन मोस्का- 124 रन बनाम नेपाल (12 फरवरी 2026)
  2. कामरान अकमल और उमर अकमल- 96 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014)
  3. बेंजामिन मनेंटी और हैरी मनेंटी- 73 रन बनाम स्कॉटलैंड (2026)

इटली बनाम नेपाल मैच में बने रिकॉर्ड्स

  • इटली ने 123 रन के लक्ष्य को 44 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया, जो टी20 वर्ल्ड कप में 120+ लक्ष्य के सफल पीछा करने के मामलों में तीसरा सबसे बड़ा अंतर है. इससे पहले वेस्टइंडीज (55 गेंद शेष, 2024) और इंग्लैंड (50 गेंद शेष, 2021) ऐसा कर चुके हैं.
  • यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में इटली की पहली 10 विकेट की जीत है, जबकि नेपाल को दूसरी बार 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
  • एसोसिएट टीमों में 100+ ओपनिंग साझेदारी के मामले में यह तीसरा सबसे बड़ा स्टैंड है.

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने क्या कहा?

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने माना कि उनकी टीम ने हालात का सम्मान नहीं किया और 123 का स्कोर पर्याप्त नहीं था. उन्होंने कहा कि उनका विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और टीम ने खराब शॉट चयन से मैच गंवा दिया.

T20 WCs में एसोसिएट टीम की 100 से ज़्यादा ओपनिंग स्टैंडिंग

  • 131* - आकिब इलियास और जतिंदर सिंह (OMA) बनाम PNG, 2021
  • 126 - माइकल जोन्स और जॉर्ज मुनसे (SCO) बनाम ITA, 2026
  • 124* - जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का (ITA) बनाम NEP, 2026

नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा रन आरिफ शेख ने बनाए. आरिफ ने 24 गेंद में 3 चौके लगाते हुए 27 रन बनाए. उनके अलावा, कप्तान रोहित पौडेल ने 23, विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख ने 20, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 17, कुशल भुर्तेल ने 5, लोकेश बाम और गुलशन झा ने 3-3, नंदन यादव-ललित राजवंशी ने 0 और संदीप लामिछाने ने 5 रन बनाए. करन केसी 11 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे.

इटली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?

इटली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट Crishan Kalugamage ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं, Ben Manenti ने 2 विकेट लिए, जबकि 1-1 विकेट Ali Hasan, JJ Smuts और Jaspreet Singh ने लिया.

Justin Mosca और Anthony Mosca की विस्फोटक पारी

इटली की ओर से ओपनिंग करने उतरे Justin Mosca और Anthony Mosca ने शानदार बैटिंग की. दोनों ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर ही 124 रन बनाकर नेपाल के खिलाफ इटली को 10 विकेट से यादगार जीत दिला दी. जस्टिन मोस्का ने 44 गेंद में 3 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 60 रन बनाए, जबकि एंथनी मोस्का ने 32 गेंद में 6 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 62 रन बनाए.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख