Begin typing your search...

डोनाल्ड ट्रंप को अब सता रहा हत्या का डर! अधिकारियों को दिए खास निर्देश, बोले- 'आप मुझे मिस करेंगे'; 10 Points में जानें पूरा मामला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब हत्या का डर सता रहा है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को कबूल किया है और कहा है कि उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप को अब सता रहा हत्या का डर! अधिकारियों को दिए खास निर्देश, बोले- आप मुझे मिस करेंगे; 10 Points में जानें पूरा मामला
X
( Image Source:  X-@ANI )

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मौत का खतरा सता रहा है. ये डर किसी और की वजह से नहीं बल्कि ईरान के के कारण है. ट्रंप ने दावा किया है कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है, तो उन्होंने पहले से ऐसे निर्देश दे रखे हैं कि अमेरिका ईरान पर ऐसा सैन्य हमला करेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा. ट्रंप ने यह बयान न्यूयॉर्क पोस्टको दिए इंटरव्यू में दिया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनके खिलाफ किसी नए हमले की कोई खुफिया जानकारी नहीं है.

ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि वह लंबे समय से ईरान के निशाने पर हैं और ईरान उन्हें अपना "नंबर-1 टारगेट" मानता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखना चाहता था, लेकिन दोनों देशों के बीच लागू रहा सीजफायर अब खत्म हो चुका है. ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा.

10 प्वाइंट्स में जानें पूरी जानकारी

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो अमेरिका ईरान पर अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई करेगा.

2. ट्रंप ने कहा, "मैंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं कि अगर मेरे साथ कुछ होता है तो ईरान पर ऐसा हमला किया जाए, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा."

3. ट्रंप ने कहा कि वह लंबे समय से ईरान के निशाने पर हैं और यह कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके खिलाफ किसी नए हत्या के प्रयास की कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है.

4. ट्रंप ने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि इजरायल ने ईरान की ओर से उनके खिलाफ किसी नई साजिश की जानकारी दी है.

5. ट्रंप ने कहा, "इजरायल के पास ऐसी कोई नई जानकारी नहीं थी. मैं लंबे समय से ईरान की 'किल लिस्ट' में नंबर-1 हूं." हल्के अंदाज में ट्रंप ने कहा, "उम्मीद है आप मुझे मिस करेंगे."

6. इससे पहले नाटो शिखर सम्मेलन के बाद भी ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान का "नंबर-1 टारगेट" हैं, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि ईरान के पुराने नेता अब नहीं रहे और मौजूदा नेतृत्व भी बदल सकता है.

7. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, 2020 में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत के बाद से ईरान ट्रंप से बदला लेने की बात करता रहा है.

8. अमेरिकी अधिकारियों ने हाल के वर्षों में ट्रंप को निशाना बनाने की कथित ईरान से जुड़े कई साजिशों का भी खुलासा किया है. जुलाई 2024 में बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी.

9. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई थी.

10. ट्रंप के अनुसार, अमेरिका बातचीत के लिए तैयार हुआ, लेकिन ईरान को साफ बता दिया गया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर अब खत्म हो चुका है.

डोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख