Begin typing your search...

31 डॉट गेंद, टीम को मिली हार लेकिन शिखर धवन बने POTM, जानें किस मैच में बना था IPL का सबसे चौंकाने वाला रिकॉर्ड

कोई बल्लेबाज 30 से ज्यादा डॉट गेंद खेले, टीम हार जाए और फिर भी वही खिलाड़ी मैच का सर्वश्रेष्ठ बन जाए? सुनने में यह भले ही अजीब लगे, लेकिन आईपीएल के इतिहास में ऐसा अनोखा कारनामा हो चुका है.

Shikhar Dhawan IPL Record
X

shikhar dhawan

( Image Source:  ANI )

क्रिकेट में आमतौर पर वही खिलाड़ी मैच का हीरो बनता है, जो अपनी टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान देता है. शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ही ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया जाता है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई बल्लेबाज 30 से ज्यादा डॉट गेंद खेले, टीम हार जाए और फिर भी वही खिलाड़ी मैच का सर्वश्रेष्ठ बन जाए?

सुनने में यह भले ही अजीब लगे, लेकिन आईपीएल के इतिहास में ऐसा अनोखा कारनामा हो चुका है. यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर शिखर धवन के नाम दर्ज है, जिसने एक मैच में 31 डॉट गेंदें खेलीं, फिर भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनकर सबको चौंका दिया.

31 डॉट गेंद खेलकर कैसे बने हीरो?

आईपीएल के एक मुकाबले में शिखर धवन ने अपनी पारी के दौरान 31 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया. यह किसी भी बल्लेबाज के लिए दबाव भरी स्थिति हो सकती है लेकिन खास बात यह रही कि उन्होंने इसके बावजूद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और मैच के हीरो भी बने. यह मुकाबला 9 अप्रैल 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था. जहां धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे थे.

कितने बनाए थे रन?

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 143 रन बनाए. इस दौरान लगातार विकेट गिरते रहे और टीम दबाव में आ गई. ऐसे हालात में धवन ने पारी को संभाला और 66 गेंदों में 99 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके. सैम करन ने 22 रन बनाए, जबकि अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने सिर्फ 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया.

हार के बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

भले ही पंजाब यह मुकाबला हार गई, लेकिन शिखर धवन की 99 रन की जुझारू पारी को नजरअंदाज नहीं किया गया. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जो क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे फैसलों में से एक माना जाता है.

क्रिकेट न्‍यूजआईपीएल
अगला लेख