शिखर धवन ने रजिस्टर्ड कराई मैरिज, जानें कैसे बनता है Marriage Certificate और क्यों जरूरी?
गुरुग्राम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी पत्नी शोफी साइन के साथ पहुंचकर मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया. आखिर क्यों जरूरी होता है ये और कैसे बनता है?
Shikhar Dhawan and Sophie Shine
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की. दोनों विकास सदन स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा रही.
शिखर धवन ने इसी साल 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की थी. इसके बाद 21 फरवरी को दोनों ने निजी समारोह में शादी रचाई थी. अब कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों ने गुरुग्राम में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई है. आइए जानते है कि आखिर मैरिज सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है और ये कैसा बनता है?
कैसे बनता है मैरिज सर्टिफिकेट?
अब मैरिज सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है. पिछले करीब 3 सालों से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है. इच्छुक दंपति ऑनलाइन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दंपति को एक तारीख दी जाती है, जिस दिन पति-पत्नी को रजिस्ट्रार के सामने उपस्थित होना अनिवार्य होता है.
मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
1. पति और पत्नी का जन्म प्रमाण पत्र
2. दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र
3. आधार कार्ड
4. चार-चार पासपोर्ट साइज फोटो
5. शादी की कम से कम दो तस्वीरें
6. पति-पत्नी की साथ में दो फोटो
क्यों जरूरी है मैरिज सर्टिफिकेट?
1. पासपोर्ट और वीजा के लिए जरूरी
2. बैंकिंग और जॉइंट अकाउंट में उपयोग
3. कानूनी मामलों में अहम दस्तावेज
4. सरकारी योजनाओं में जरूरी
5. नाम न बदलने पर भी जरूरी
कैसे हुई थी शिखर और सोफी की मुलाकात?
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात एक दुबई के रेस्टोरेंट में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार. सोफी को शिखर की आंखें बेहद पसंद आई थी. साल 2025 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. उनकी पत्नी सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं.




