Begin typing your search...

IND vs WI: गुवाहाटी में आग उगलता है रोहित-विराट का बल्ला, जानें कैसा है दोनों दिग्गजों समेत टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया आजतक कोई मैच नहीं हारी है, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी इस मैदान पर शानदार आंकड़े हैं.

Rohit Sharma and Virat Kohli
X

Rohit Sharma and Virat Kohli

( Image Source:  ANI )

India vs West Indies 2nd ODI: वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था. जिसमें विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतक देखने को मिले थे. वहीं अब भारतीय टीम गुवाहाटी के बरसापार क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.

दूसरी तरफ गुवाहाटी में टीम इंडिया के साथ-साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. दोनों खिलाड़ी यहां शतक लगा चुके हैं. ऐसे में अब फैंस उम्मीद होगी कि दूसरे मैच में रोहित-विराट के बल्ले से एकबार फिर बड़ी पारी देखने को मिले. विराट की मौजूदा फॉर्म भी कमाल की है उन्होंने पहले मैच में महज 88 गेंदों पर नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी.

गुवाहाटी में कैसा है टीम इंडिया क रिकॉर्ड?

गुवाहाटी के बरसापार क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया आज तक कोई वनडे मैच नहीं हारी है. अभी तक इस स्टेडियम पर टीम इंडिया ने 2 वनडे मैच जीते हैं और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है. सबसे पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर साल 2018 में वेस्टइंडीज को ही हराया था. उस मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2023 में श्रीलंका को 67 रनों से हराया था. अब टीम इंडिया गुवाहाटी में लगातार तीसरा वनडे मैच जीतना चाहेगी.

कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

बरसापार क्रिकेट स्टेडियम पर रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड कमाल का रहा है. उन्होंने यहां 2 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में नाबाद 152 रनों की पारी खेली थी. रोहित के बल्ले से यहां 1 शतक और 1 अर्धशतक निकल चुका है. पिछले मैच में रोहित जल्दी आउट हो गए थे, ऐसे में अब दूसरे वनडे में फैंस को उनसे लंबी पारी की उम्मीद होगी.

कैसा रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?

विराट कोहली को भी वनडे में ये मैदान काफी रास आता है. कोहली इस मैदान पर जमकर रन बनाते हैं. अभी तक वे बरसापार क्रिकेट स्टेडियम में 2 वनडे शतक लगा चुके हैं. उन्होंने 2 मैचों में यहां 253 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट ने यहां साल 2018 में 140 और श्रीलंका के खिलाफ साल 2023 में 113 रनों की पारी खेली थी.

अगला लेख