Begin typing your search...

16 जून, 2010... जब विराट को बाइक पर बैठाकर रोहित ने मैदान में दौड़ाई थी बाइक, कितनी याद है मैच की कहानी?

सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर आज काफी वायरल हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा बाइक पर विराट कोहली को बैठाकर स्टेडियम में चक्कर लगाते दिख रहे हैं. फोटो साल 2010 की है जब रोहित और कोहली यंग थे.

rohit and virat bike photo
X

rohit and virat bike photo

( Image Source:  X/ @cricbuzz )

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद वनडे और आईपीएल में ही खेलते दिखते हैं. ऐसे में जब भी भारत के ये दोनों दिग्गज मैदान पर होते हैं तो स्टेडियम खचाखच भरा रहता है. कई बार मैदान पर रोहित-विराट की मस्ती भी देखने को मिलती है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर आज काफी वायरल हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा बाइक पर विराट कोहली को बैठाकर स्टेडियम में चक्कर लगाते दिख रहे हैं. फोटो साल 2010 की है जब रोहित और कोहली यंग थे. चलिए अब हम आपको इस फोटों के पीछे की कहानी और मैच से जुड़ी जानकारी देते हैं.

किस मैच की है ये तस्वीर?

दरअसल ये तस्वीर आज के दिन यानी 16 जून 2010 को खेले गए भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान की है. मुकाबला एशिया कप का था, जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी थी. मैच के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली को बाइक पर बैठाकर स्टेडियम में चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया था. उस वक्त रोहित की उम्र 23 और विराट की उम्र 21 साल थी. अक्सर ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

X/ @cricbuzz

कैसा रहा था मैच का हाल?

एशिया कप 2010 में ये मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ. मैच में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 34.5 ओवर में महज 167 रनों पर ही सिमट गई थी. टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इमरुल कायेस ने 37 रन और जुनैद सिद्दीकी ने 30 रन बनाए थे. वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए इस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने महज 6 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा आशीष नेहरा ने 2 विकेट हासिल किए थे.

X/ @GSNetwork_01

रोहित शर्मा ने भी मैच में गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट हासिल किया था. बाद में टीम इंडिया ने 168 रनों के लक्ष्य को 30.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल करके 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया की तरफ से मैच में गौतम गंभीर ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. मैच में शानदार प्रदर्शन करने के चलते वीरेंद्र सहवाग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

कैसा रहा था रोहित-विराट का प्रदर्शन?

बात अगर इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन की करें तो वो कुछ खास नहीं रहा था. जहां बल्लेबाजी करते हुए रोहित अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे, तो वहीं कोहली ने 22 गेंदों का सामना करते हुए महज 11 रन बनाए थे. जिसमें कोई चौका-छक्का शामिल नहीं था.

विराट कोहलीरोहित शर्मा
अगला लेख