Begin typing your search...

191 गेंद बाकी और श्रीलंका ने जीत लिया मैच, पाकिस्तान का हुआ ऐसा हाल, Babar Azam ने बनाए सिर्फ 29 फिर भी टीम का कोई बल्लेबाज नहीं आस-पास

ट्राई वनडे सीरीज के पांचवें मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में पाक टीम महज 110 रनों पर सिमट गई थी और बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेली.

PAK vs SL
X

PAK vs SL

( Image Source:  X/ @cricbuzz )

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान में इन दिनों ट्राई वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पाकिस्तान के साथ-साथ इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी हैं. अभी तक इस सीरीज में पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला है, लेकिन 27 अक्टूबर को खेले गए सीरीज के पांचवें मैच में पाकिस्तान को पहली हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका के साथ खेले गए इस मैच में पाकिस्तान टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली.

मैच में पाक की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और सबसे ज्यादा स्कोर टीम की तरफ से बाबर आजम का महज 29 रनों का रहा. अब सोचिए जब पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर 29 रनों का रहा तो बाकी पाक बल्लेबाजों का क्या हाल रहा होगा? चलिए हम आपको इस मैच का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं.

कैसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी?

इस मैच में श्रीलंका की खतरनाक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 50 ओवरों के मैच में पाक टीम महज 25.3 ओवर में 110 रनों पर ही ढेर हो गई. पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन बाबर आजम ने बनाए. 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए. पाकिस्तान को पहला झटका 3.2 ओवर में 11 रनों के स्कोर पर लगा था, इसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और महज 110 रनों पर पूरी टीम सिमट गई.

पाक बल्लेबाजों का प्रदर्शन

फखर जमां- 5 रन

माज सदाकत- 8 रन

बाबर आजम- 29 रन

साद बैग- 5 रन

सलमान आगा- 9 रन

हसन नवाज- 17 रन

शादाब खान- 2 रन

अराफत मिन्हास- 10 रन

शाहीन अफरीदी- 15 रन

हारिस रऊफ- 1 रन

नशीम शाह- 1 रन

कितने ओवर में जीता श्रीलंका?

इस मैच में पाकिस्तान द्वारा दिए गए महज 111 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कामिंडु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा पवन रतनायके ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली.

कैसी रही श्रीलंका की गेंदबाजी?

श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने 8.3 ओवर में महज 34 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा सहान अराच्चिगे ने 5 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

अगला लेख