Begin typing your search...

कर्नाटक में SIR के बाद कितने कटे वोट, किसे मिलेगा दोबारा मौका, कैसे जुड़वाएं अपना नाम; FAQ से जानें हर सवाल का जवाब

कर्नाटक में SIR के बाद लगभग 1 करोड़ के आस-पास लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी साझा की है. राज्य में SIR की प्रक्रिया 115 दिनों तक चली है.

Karnataka SIR
X

Karnataka SIR

( Image Source:  ChatGPT )

कर्नाटक में SIR की प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट से 99,32,303 वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंबु कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट को अपडेट करने की यह प्रक्रिया 115 दिनों तक चली. अंतिम वोटर लिस्ट में सामान्य मतदाताओं और सर्विस वोटरों को मिलाकर कुल 4.55 करोड़ से अधिक मतदाता दर्ज हैं. SIR के दौरान 43.80 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए, जबकि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए 2.29 लाख से अधिक फॉर्म-7 आवेदन मिले. निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया गया है. हालांकि, नोटिस से जुड़े करीब 61,960 मामलों में सुनवाई अभी पूरी नहीं हुई है.

कर्नाटक में 115 दिनों तक चली SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 99,32,303 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए. इसकी जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंबु कुमार ने दी.

अधिकारी की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सामान्य वोटर लिस्ट में 4,54,55,680 मतदाता हैं. सर्विस इलेक्टोरल रोल में 42,614 मतदाता दर्ज हैं. हालांकि, अलग-अलग श्रेणियों के आंकड़ों में अंतर दिखाई देता है.

कर्नाटक में SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 43,80,000 लोगों को नोटिस जारी किए गए. इनमें से जुड़े 61,960 मामलों में सुनवाई अभी पूरी नहीं हुई है.

नाम हटाने या वोटर लिस्ट में दर्ज नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 के तहत कुल 2,29,235 आवेदन जमा किए गए. इनमें से 1,88,324 मामलों की जांच की गई, जिसके बाद संबंधित नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए.

जिन लोगों के नाम अंतिम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा करने की सलाह दी गई है. आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच करना उचित होगा.

अंतिम मतदाता सूची में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक पुरुष मतदाता 2,25,50,493, महिला मतदाता 2,29,12,355, ट्रांसजेंडर मतदाता 2,841, सर्विस वोटर 44,322 और भारतीय नागरिकता रखने वाले विदेशी वोटर 3,252 हैं.

आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक की अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष की उम्र के 6,83,364 मतदाता हैं. वहीं, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 3,92,134 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5,65,340 बताई गई है.

अलग-अलग फॉर्म के तहत कुल 26,23,875 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें फॉर्म-6 के 10,62,336, फॉर्म-6A के 4,972, फॉर्म-7 के 2,29,235 और फॉर्म-8 के 13,27,432 आवेदन शामिल हैं.

FAQ
अगला लेख