Begin typing your search...

Petrol को टक्कर देगा Ethanol! E85 और E00 कारों का रास्ता साफ, जानिए जेब पर क्या पड़ेगा असर

X

पेट्रोल की जगह अब एथेनॉल से भी दौड़ेंगी कारें. सरकार ने E85 और E00 फ्यूल से चलने वाले वाहनों के लिए नए नियमों का रास्ता साफ कर दिया है. E85 में 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल होगा, जबकि E00 पूरी तरह एथेनॉल से बनेगा. इस फैसले से देश की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होने और किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इन गाड़ियों में माइलेज कम मिलने और कीमत ज्यादा होने जैसी चुनौतियां भी हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या एथेनॉल फ्यूल से आम लोगों को सस्ता सफर मिलेगा या उनकी जेब पर बोझ बढ़ेगा.


अगला लेख