Begin typing your search...

NZ vs IND: '12 गेंदों पर 50 रन नहीं बना सकते...', युवराज सिंह ने लिए मजे तो अभिषेक शर्मा ने क्या दिया जवाब, सोशल पर वायरल हो रही पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के सामने 113 रनों की पारी खेली, इस दौरान अभिषेक ने 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. वहीं उनकी पारी पर युवराज सिंह ने मजे लेते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की.

Abhishek Sharma and Yuvraj Singh
X

Abhishek Sharma and Yuvraj Singh

( Image Source:  X/ @BCCI, @YUVSTRONG12 )

New Zealand vs India 3rd T20I: भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला गया, जिसको टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. तीसरे मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसके चलते उन्होंने 35 गेंदों पर शतक लगाया.

उनके बल्ले से 38 गेंदों पर 113 रनों की पारी निकली. वहीं अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर दिग्गज युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके मजे लिए. जिसका जवाब भी अभिषेक ने मैच के बाद दिया. युवराज की पोस्ट अब सोशल पर काफी वायरल हो रही है.

क्या बोले युवराज सिंह?

एक्स पर पोस्ट शेयर करके युवराज सिंह ने लिखा कि "तुम अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना? ऐसा लग रहा है जैसे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर के backyard में बल्लेबाजी कर रहे हों!" दरअसल युवराज सिंह ने नाम सबसे तेज 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था और उसमें युवराज ने एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए थे. इसको लेकर ही युवराज अब अभिषेक के मजे लेते दिखे.

वहीं युवराज सिंह के इस मजाकिया तंज का जवाब देते हुए अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद बोलते हुए कहा "मुझे नहीं पता कि उस समय युवी पा किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे. अगर कोई उस तरह से जाकर बल्लेबाजी करना चाहे, तो यह आसान नहीं होता. 12 गेंदों में अर्धशतक लगाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन हम इसके बारे में नहीं सोचते, हम बस अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहते हैं."

कैसा रहा मैच का हाल?

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेरियल मिचेल ने 52 गेंदों पर सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा फिन ऐलन ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए थे. वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश रेड्डी ने 1-1-1 विकेट चटकाया.

वहीं टीम इंडिया ने 199 रनों के टारगेट को 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 113 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए थे.

अगला लेख