Begin typing your search...

नीरज चोपड़ा की 9 महीने बाद हो रही वापसी, दोहा डायमंड लीग 2026 में टॉप जैवलिन खिलाड़ियों से होगी टक्कर; कब और कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 9 महीने के लंबे ब्रेक के बाद Doha Diamond League से वापसी करने जा रहे हैं. चोट के बाद लौट रहे नीरज के सामने दुनिया के टॉप जैवलिन खिलाड़ी होंगे.

Neeraj Chopra
X

नीरज चोपड़ा

( Image Source:  @nnis_sports/@India_AllSports )

Neeraj Chopra Comeback: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा करीब 9 महीने के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरने जा रहे हैं. दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नीरज शुक्रवार को कतर के दोहा में होने वाली Diamond League 2026 में अपना कमबैक करेंगे.

नीरज के लिए यह प्रतियोगिता खुद को दोबारा साबित करने का मौका है. 2025 Tokyo World Championships के दौरान पीठ की चोट से जूझने के बाद नीरज लंबे समय तक मैदान से दूर रहे. अब उनकी नजर शानदार वापसी के साथ Commonwealth Games में जगह पक्की करने पर होगी.

Tokyo World Championships के बाद क्यों दूर थे Neeraj?

नीरज चोपड़ा ने 2025 Tokyo World Championships में चोट के बावजूद हिस्सा लिया था, लेकिन पीठ की समस्या के कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए और आठवें स्थान पर रहे. बाद में नीरज ने खुद माना कि चोट के साथ प्रतियोगिता में उतरने का फैसला सही नहीं था. उन्होंने कहा कि एथलीट के करियर में कई बार चोट से बचने की कोशिश में दूसरी परेशानी आ सकती है, लेकिन उन्होंने सीजन की आखिरी प्रतियोगिता होने के कारण जोखिम लिया. यह चोट उनके करियर का सबसे लंबा ब्रेक बन गई. 2021 टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद पहली बार नीरज इतने लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी खेल से बाहर रहे.

Doha Diamond League क्यों है खास?

दोहा को जैवलिन थ्रो के लिए दुनिया के सबसे बेहतर स्थानों में गिना जाता है. यहां का मौसम, हवा और परिस्थितियां खिलाड़ियों को लंबे थ्रो के लिए मदद करती हैं. यही वह जगह है, जहां नीरज चोपड़ा ने पिछले साल पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था. अब वापसी के बाद उनकी नजर फिर बड़े थ्रो पर होगी.

Neeraj के सामने कौन-कौन से बड़े खिलाड़ी?

दोहा Diamond League में नीरज को आसान मुकाबला नहीं मिलने वाला है. उनके सामने दुनिया के कई बड़े जैवलिन स्टार मौजूद हैं.

1. Rumesh Pathirage (Sri Lanka): श्रीलंका के युवा जैवलिन स्टार इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने Rome Diamond League में 92.62 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और इस सीजन में 90 मीटर पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने.

2. Keshorn Walcott: 2025 वर्ल्ड चैंपियन वाल्कॉट ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता था. हालांकि 2026 में उनका प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है.

3. Anderson Peters: ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स नीरज के पुराने प्रतिद्वंद्वी हैं. वह लगातार 80 मीटर से ज्यादा के थ्रो कर रहे हैं और उनका सीजन बेस्ट 86.08 मीटर है.

4. Jakub Vadlejch: टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट वाडलेज भी इस इवेंट में मौजूद होंगे. वह अनुभव के दम पर किसी भी समय बड़ा थ्रो कर सकते हैं.

5. Julius Yego: केन्या के यिगो भी बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.

Neeraj के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह मुकाबला?

नीरज चोपड़ा के लिए यह सिर्फ जीत-हार का मुकाबला नहीं है, बल्कि इसमें उनकी फिटनेस, लय और वापसी की असली परीक्षा होगी. लंबे ब्रेक के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है कि शरीर फिर से प्रतियोगिता के दबाव को कैसे संभालता है... खासकर जैवलिन जैसे खेल में... जहां पीठ, कंधे और पूरे शरीर की ताकत अहम होती है.

Commonwealth Games पर भी नजर

नीरज चोपड़ा को Athletics Federation of India ने Commonwealth Games के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है. अगर वह Doha में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह उनकी तैयारी और आत्मविश्वास दोनों के लिए बड़ा संकेत होगा.

कब और कहां देख सकेंगे Neeraj Chopra का मुकाबला?

  • इवेंट: Doha Diamond League 2026
  • स्थान: Qatar Sports Club, Doha
  • तारीख: 19 जून 2026 (शुक्रवार)
  • समय: रात 11:10 बजे (IST)

भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Diamond League के आधिकारिक YouTube चैनल और Facebook पेज पर उपलब्ध होगी. टेलीकास्ट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

नीरज चोपड़ा की वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय खेल प्रेमियों की नजर सिर्फ उनके थ्रो पर नहीं, बल्कि इस बात पर होगी कि चोट के बाद उनका शरीर और प्रदर्शन किस तरह प्रतिक्रिया देता है. Doha में एक शानदार शुरुआत उनके आने वाले बड़े मुकाबलों के लिए बड़ा आत्मविश्वास साबित हो सकती है.

अगला लेख