मुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट, मर्सिडीज बेंज गाड़ी, महज 15 साल की उम्र में Vaibhav Sooryavanshi हैं इतने करोड़ के मालिक
कम उम्र में बड़े सपने देखने वाले वैभव सूर्यवंशी आज क्रिकेट की दुनिया का चमकता सितारा बन चुके हैं. शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने न सिर्फ मैदान पर नाम कमाया है, बल्कि 5-7 करोड़ के मालिक भी बन चुके हैं.
Vaibhav Sooryavanshi हैं इतने करोड़ के मालिक
भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल चुका है. महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने क्रिकेट प्रेमियों को उनका मुरीद बना दिया है. IPL 2026 में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है और बड़े-बड़े गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आ रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर साबित कर दिया कि वह भविष्य के नहीं, बल्कि वर्तमान के भी स्टार हैं. आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और क्रिकेट से होने वाली कमाई की बदौलत वैभव का नाम अब युवा करोड़पतियों में लिया जाने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास मुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट से लेकर महंगी मर्सिडीज बेंज गाड़ी है. वैभव की नेट वर्थ 5-7 करोड़ के बीच है.
30 लाख से 1.1 करोड़ में बिके वैभव
वैभव सूर्यवंशी बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे. उनकी मेहनत रंग लाई और बेहद कम उम्र में उन्हें आईपीएल खेलने का मौका मिल गया. राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. आईपीएल नीलामी में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन टैलेंट को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा. इसी के साथ वैभव किशोर उम्र में ही करोड़पति खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए.
वैभव सूर्यवंशी के पास क्या-क्या?
वैभव सूर्यवंशी के पास मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने लगभग 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके अलावा, वैभव के पास मर्सिडीज बेंज और टाटा कर्व ईवी गाड़ी है.
कितनी है नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 5-7 करोड़ के बीच है. हालांकि उनकी कुल संपत्ति को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन क्रिकेट से होने वाली कमाई तेजी से बढ़ रही है.
कहां-कहां से होती है कमाई?
वैभव की इनकम का सोर्स आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट है. इसके अलावा अंडर-19 क्रिकेट में खेलने के लिए भी उन्हें मैच फीस मिलती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अंडर-19 लेवल पर उन्हें हर मैच लगभग 20 हजार रुपये मिलते हैं. इसके साथ ही उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी ने कई बड़े ब्रांड्स का ध्यान भी खींचा है.
ब्रांड्स की भी पहली पसंद बन रहे वैभव
क्रिकेट मैदान पर लगातार सफलता हासिल करने के बाद वैभव अब विज्ञापन जगत में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2026 में उन्हें कॉम्प्लान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया. आने वाले समय में उनकी पॉपुलैरिटी और कमाई दोनों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.




