Begin typing your search...
SL Vs IND Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह खेलेंगे या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर कन्फ्यूजन दूर हो गया है. भारत के लिए यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बेहद अहम है.
जसप्रीत बुमराह
( Image Source:
x.com/Manoj_149 )
Jasprit Bumrah Injury Update: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है. भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. उन्हें आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए खेलने की मंजूरी मिल गई है.
BCCI के बेंगलुरु स्थित Centre of Excellence (COE) में बुमराह की फिटनेस जांच हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने COE की ओर से निर्धारित फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है.
कब चोटिल हुए थे बुमराह?
- बुमराह को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. उन्हें चोट के कारण लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से बाहर बैठना पड़ा था. इसके बाद श्रीलंका सीरीज में उनके खेलने को लेकर फिटनेस पर सवाल थे.
- BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि बुमराह अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं. उन्होंने जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं. उम्मीद है कि बुमराह दोनों टेस्ट मैचों में उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि वह टीम की रणनीति का बेहद अहम हिस्सा हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच कब से शुरू होगी टेस्ट सीरीज?
- भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉले में शुरू होगी.
- सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.
- भारत के लिए यह सीरीज सिर्फ दो मुकाबलों की सामान्य टेस्ट सीरीज नहीं है, बल्कि World Test Championship (WTC) की स्थिति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है.
- भारत को मौजूदा WTC चक्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बचे हुए नौ टेस्ट में से कम से कम सात मैच जीतने होंगे.
- ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. खासकर इसलिए क्योंकि श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी दौरे पर जाना है.
- न्यूजीलैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम के लिए मुश्किल चुनौती माना जा रहा है. इसलिए टीम इंडिया की कोशिश होगी कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज कर WTC की रेस में अपनी स्थिति मजबूत की जाए.
बुमराह की वापसी क्यों है इतनी अहम?
- बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के सबसे महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक हैं. नई गेंद से विकेट लेने के अलावा वह पुराने गेंद से भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
- श्रीलंका में परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती हैं, लेकिन बुमराह जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी भारत के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करेगी. उनकी फिटनेस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम पहले से ही कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है.
- हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं.
- तेज गेंदबाज आकाश दीप भी लंबे समय से मैदान से दूर हैं. उनकी पीठ में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या के कारण वह अभी वापसी की प्रक्रिया में हैं.
- ऐसे में बुमराह का फिट होकर टीम में उपलब्ध होना भारत के लिए बड़ी राहत है. बुमराह के फिट होने से भारत के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी.
- अब टीम मैनेजमेंट की नजर 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट पर होगी. भारत अगर श्रीलंका को 2-0 से हरा देता है, तो WTC फाइनल की दौड़ में उसकी उम्मीदें मजबूत होंगी. इसके बाद न्यूजीलैंड का चुनौतीपूर्ण दौरा टीम की असली परीक्षा होगा.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल. ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन.




