Begin typing your search...

श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम इंडिया का हुआ ऐलान, किसका कटा पत्ता, किसकी हुई वापसी?- Detailed

IND vs SL Test Series: बीसीसीआई ने श्रीलंका के साथ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल फिर से कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे.

Team India
X

Team India

( Image Source:  X/ @mufaddal_vohra )

IND vs SL Test Series: टीम इंडिया अब श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज होने वाली है. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल एकबार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. 2 खिलाड़ियों को टीम में तो शामिल किया गया है लेकिन उनकी फिटनेस पर अभी रिपोर्ट आनी बाकी है.

चोट के चलते वाशिंगटन सुंदर बाहर रहने वाले हैं, जिनकी जगह सारांश जैन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा मानव सुथार पर एक बार फिर से मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था.

किन खिलाड़ियों की हुई वापसी?

श्रीलंका दौरे के लिए लंबे समय के बार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी मौका मिला है. वहीं आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले आरसीबी के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल को भी टीम में शामिल किया गया है. स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की भी टीम में वापसी हुई है.

टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन को भी शामिल किया गया है, हालांकि उनकी फिटनेस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. अगर सीरीज शुरू होने से पहले दोनों खिलाड़ी फिट हो जाते हैं तो वे फिर खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर दोनों का खेलना मुश्किल हो सकता है. बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान इंजरी हो गई थी, जिसके चलते वे आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे.

कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साईं सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पड्डिकल, सारांश जैन.

IND vs SL सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच- 15 से 19 अगस्त

दूसरा टेस्ट मैच- 23 से 27 अगस्त

अगला लेख