Begin typing your search...

कैसा है Carl Gustaf M4 Launcher? सैनिक कंधे पर रखकर कर सकते हैं वार, करता है सटीक अटैक

X

भारतीय सेना जल्द ही 450 नए कार्ल गुस्ताफ M4 रॉकेट लांचर खरीदने जा रही है. यह ऐसा हथियार है जो टैंक, बंकर, दुश्मन की इमारत और पहाड़ी ठिकानों को कुछ ही सेकंड में तबाह कर सकता है. आखिर इस हथियार में ऐसा क्या खास है? भारत को इसकी जरूरत क्यों पड़ी, और इससे पाकिस्तान और चीन को कितना बड़ा संदेश जाएगा? कार्ल गुस्ताफ M4 एक 84 मिमी का शोल्डर फायर्ड मल्टी रोल रॉकेट लांचर है. एक सैनिक इसे अपने कंधे पर रखकर चला सकता है. यह सिर्फ टैंक ही नहीं बल्कि दुश्मन के बंकर, मशीन गन, पोस्ट दीवारें, हल्के, बख्तरबंद, वाहन, पहाड़ों में बने ठिकाने शव को निशाना बना सकता है. यह पुराने मॉडल से काफी हल्का है और इसका जो वजन है वह लगभग 7 किलो का है.


अगला लेख