Begin typing your search...

Aggression में Virat Kohli का भी 'गुरू' निकला नन्हा फैन! नहीं मिला ऑटोग्राफ तो होटल के फर्श पर दे मारा बैट- देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर कोहली के एक नन्हे फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोहली से ऑटोग्राफ न मिलने के चलते काफी नाराज दिखाई देता है और जोर से बल्ले को पटककर रोने लगता है.

Virat Kohli little fan Aggression
X

Virat Kohli little fan Aggression

( Image Source:  X/ @Akshatgoel1408, @magadh_updates )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 3:54 PM IST

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 39वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसको आरसीबी के गेंदबाजों ने एकतरफा बना दिया था. आरसीबी ने इस मैच में 9 विकेट जीत हासिल की. जिसमें विराट कोहली 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

विराट कोहली का क्रेज हर मैदान और मैच में दिखता है और फैंस उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए होटल या उसके बाहर इंतजार करते रहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर कोहली एक नन्हे फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोहली से ऑटोग्राफ न मिलने के चलते काफी नाराज दिखाई देता है और जोर से बल्ले को पटकर रोने लगता है.

नन्हे फैन का खतरनाक गुस्सा!

इस वीडियो में एक नन्हे फैन की भावनाएं और उसका गुस्सा लोगों का ध्यान खींच रहा है. एक छोटा फैन अपने बैट के साथ होटल की लॉबी में खड़ा होकर विराट कोहली का लंबे समय से इंतजार कर रहा था. कल मैच के बाद जब विराट होटल की लोबी में पहुंचे, तो यह छोटा फैन अपने बैट के साथ घंटों से उनका इंतजार कर रहा था.

जैसे ही विराट कोहली वहां पहुंचे, बच्चा उत्साह में उनके पास ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ा लेकिन कोहली बिना ऑटोग्राफ दिए आगे निकल जाते हैं. जिसके बाद ये नन्हा फैन रोकर बैट को वहीं फर्श पर पटक देता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसा रहा DC vs RCB मैच का हाल?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 75 रनों पर सिमट गई थी. दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा ३० रनों की पारी खेली थी. आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे. वहीं भुवनेश्वर ने 3 विकेट हासिल किए थे.

इसके बाद आरसीबी ने मैच को 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत लिया था. इस दौरान देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 34 रनों की नाबाद पारी निकली थी. वहीं मैच में आरसीबी को एकमात्र झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा था जो 20 रन बनाकर आउट हुए थे.

आईपीएल
अगला लेख