Begin typing your search...

IPL 2026: 'हमें ब्रेक की सख्त जरूरत...', हार के बाद छलका कप्तान Rishabh Pant का दर्द, कौन जिम्मेदार?

लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वहीं हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश दिखे और उन्होंने हार की वजह बताई.

Rishabh pant
X

Rishabh pant

( Image Source:  X/ @mufaddal_vohra )

IPL 2026, LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल को दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में सीजन-19 का पहला सुपर ओवर देखने को मिला. जिसमें केकेआर ने बाजी मारी. इस हार के साथ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली एलएसजी पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर आ गई है.

मैच में एकबार फिर से टीम की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. केकेआर से मिली हार के बाद ऋषभ पंत भी काफी निराश दिखे और उन्होंने बताया हार का जिम्मेदार कौन है?

हार के बाद क्या बोले पंत?

मैच के बाद ऋषभ पंत ने बताया कि "देखिए, मुझे लगता है कि हमें ब्रेक की सख्त जरूरत है. मुझे लगता है कि हम तरोताजा होंगे, दबाव हमेशा रहता है और यह हमेशा दबाव वाला खेल होगा, लेकिन साथ ही, हमें जवाब अंदर ढूंढने होंगे, बाहर नहीं। और बस इसे सरल रखें. हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी. यह एक या दो खिलाड़ियों की बात नहीं हो सकती. यह पूरी टीम की बात होनी चाहिए और बहुत से लोग इसके लिए जिम्मेदारी लेंगे."

निकोलस पूरन को लेकर क्या बोले पंत?

सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने पर पंत ने बताया "हमने एक समूह के रूप में चर्चा की, हमने बात की और निकी पी का नाम सामने आया. हो सकता है कि वह अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में न हों, लेकिन साथ ही, आपको इस तरह की कठिन परिस्थिति में अपने खिलाड़ी पर भरोसा करना होगा. वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इसलिए, कोई बहाना नहीं चलेगा."

दिग्वेश के आखिरी ओवर पर क्या बोले?

उन्होंने कहा "देखिए, क्रिकेट में ऐसे मौके हमेशा आते हैं जब आप गेंदबाजी को थोड़ा बहुत घुमा सकते हैं लेकिन कभी-कभी गेंदबाजों को मुश्किल ओवर फेंकने पड़ते हैं और ऐसे भी मौके आएंगे जब मुझे बीच के ओवरों में उसे ऐसा करने देना पड़ेगा क्योंकि मैं विकेट की तलाश में था. मुझे विकेट नहीं मिला. यही मेरी सोच थी और ज्यादा दिमाग होने से मैदान पर खेल आसान नहीं होता."

कैसा रहा सुपर ओवर?

सुपर ओवर में एलएसजी की तरफ से एडन मार्करम और निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन टीम महज 1 ही रन बना सकी थी. केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सुपर ओवर डाला था. इसके बाद रिंकू से ने पहली गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को सुपर ओवर में जीत दिला दी.

आईपीएल
अगला लेख