Begin typing your search...

Women's T20 World Cup में जब-जब सामने आया पाकिस्तान, ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन; 14 जून के मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Women's T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अब तक जितने मुकाबले खेले गए हैं, उसमें भारत का पलड़ा भारी है.

Womens T20 World Cup: Indias performance against Pakistan
X

14 जून को होगा भारत-पाक महिला टीम के बीच महामुकाबला

( Image Source:  ANI )

India vs Pakistan T20 Stats: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड 2026 (Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से हो गया है. पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन पर सिमट गई. Danni Wyatt-Hodge ने नाबाद 105, एमी जोन्स ने 55 और कप्तान नैट सीवर ब्रंट ने नाबाद 46 रन बनाए. भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से है, जिसका प्रसारण शाम 7 बजे से होगा.

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें अब तक टी-20 में कुल 16 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 13, जबकि पाकिस्तान ने 3 बार जीत दर्ज की है. इनमें से 2 जीत उसे T20 वर्ल्ड कप (साल 2012 और 2016) के दौरान ही मिली हैं. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं माना जाता, बल्कि इसके साथ करोड़ों फैंस की भावनाएं जुड़ी होती हैं.



Women's T20 World Cup: India vs Pakistan Head to Head Record

ICC Women's T20 World Cup के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं. यहां भी भारतीय महिला टीम का दबदबा देखने को मिलता है. भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को महज 2 मैच ही जीत मिली है.




IND W Vs PAK W: सबसे ज्यादा और कम रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

भारत ने 2023 के वर्ल्ड कप में 3 विकेट पर 151 रन बनाए. यह दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा टोटल है. पाकिस्तान की टीम 4 विकेट पर 149 रन ही बना सकी थी. वहीं, सबसे कम रन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. 2014 के वर्ल्ड कप में उसने 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए. भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम स्कोर 2012 के वर्ल्ड कप में देखने को मिला, जब टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए थे.


IND W vs PAK W: वनडे फॉर्मेट में कैसा है रिकॉर्ड?

यदि वनडे फॉर्मेट की बात करें, तो भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड 100% रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी 12 वनडे मैचों में भारत ने जीत हासिल की है. पाकिस्तान आज तक भारत को वनडे में नहीं हरा सका है.

जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर क्या-क्या कहा?

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच में मैदान के बाहर का दबाव भी काफी ज्यादा होता है. फैंस की उम्मीदें और भावनाएं इस मुकाबले को बाकी मैचों से अलग बना देती हैं.
  • जेमिमा ने अपने पहले भारत-पाकिस्तान मैच को याद करते हुए बताया कि उस समय टीम की सीनियर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने खिलाड़ियों से बात की थी. उन्होंने कहा था कि इस मुकाबले को लेकर बाहरी दबाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास और फैंस की भावनाएं इससे जुड़ी हैं.
  • जेमिमा ने एक दिलचस्प बात भी साझा की. उन्होंने कहा कि उनके बिल्डिंग के वॉचमैन तक कहते हैं कि किसी भी टीम से हार जाओ, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नहीं. इससे पता चलता है कि इस मुकाबले को लेकर लोगों की भावनाएं कितनी मजबूत हैं.
  • हालांकि, जेमिमा ने साफ किया कि टीम इंडिया सिर्फ भारत-पाकिस्तान मैच तक सीमित नहीं है. उसका असली लक्ष्य महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना है. उन्होंने बताया कि टीम ने टूर्नामेंट से पहले मानसिक तैयारी पर भी काफी काम किया है. खिलाड़ियों ने ट्रॉफी जीतने की कल्पना यानी विजुअलाइजेशन को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाया है.
  • जेमिमा ने कहा कि टीम एक साथ बैठकर खिताब जीतने की तस्वीर अपने दिमाग में बनाती है, क्योंकि उनका मानना है कि अगर आप किसी लक्ष्य को लगातार देखते हैं तो आपकी कोशिशें भी उसी दिशा में जाने लगती हैं. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया ने प्रैक्टिस के दौरान दबाव वाली परिस्थितियां बनाने पर भी काम किया है, ताकि बड़े मुकाबलों में खिलाड़ी बेहतर फैसले ले सकें।


भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने भी खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वे किसी एक विरोधी पर ज्यादा ध्यान न दें. टी20 क्रिकेट में संयम और सही फैसले लेना सबसे ज्यादा जरूरी है.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख