Begin typing your search...

Asian Games 2026: फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए IND vs PAK की कैसे होगी भिड़ंत, क्या कहता है सेमीफाइनल का समीकरण?

एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ देखने को मिल सकती है. फिलहाल दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच होने वाले हैं.

India vs Pakistan
X

India vs Pakistan

( Image Source:  ANI )

Asian Games 2026: जहां एक तरफ भारतीय वनडे टीम वेस्टइंडीज के साथ शुभमन गिल की अगुवाई में सीरीज खेल रही है. तो वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम एशियन गेम्स 2026 में खेल रही है. एशियन गेम्स में टीम इंडिया से फैंस को गोल्ड मेडल की उम्मीद है जिससे भारत 2 कदम दूर है. अफगानिस्तान के साथ होने वाले मैच के रद्द होने के बाद भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में है.

एशियन गेम्स 2026 में अभी तक टीम इंडिया एक भी मैच नहीं खेली है. टीम इंडिया को सीधा क्वार्टर फाइनल खेलना था लेकिन वह बारिश के चलते रद्द हो गया, जिसके चलते अब श्रेयस अय्यर की टीम सेमीफाइनल खेलेगी. वहीं एक समीकरण ऐसा भी बन रहा है कि गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से देखने को मिल सकती है.

कैसा है सेमीफाइनल का शेड्यूल?

अब एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें पक्की हो चुकी है. जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका शामिल है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल भी 1 अक्टूबर को ही होगा, जिसमें टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा. श्रीलंका को अपना क्वार्टन फाइनल मैच नेपाल के साथ खेलना था लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया और श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली.

कैसे फाइनल में भिड़ सकते हैं IND vs PAK?

अब भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में है, अभी तक एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाक की एकबार भी भिड़ंत नहीं हुई है, लेकिन अब फैंस को उम्मीद है कि फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके लिए दोनों टीमों को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने होंगे. पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, तो वहीं टीम इंडिया को श्रीलंका को हराना होगा. इस समीकरण के चलते भारत-पाक का सामना फाइनल में होगा.

कहां देख सकते हैं मैच लाइव?

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आप सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

अगला लेख