2026 Winter Olympics Ice Hockey: सेमीफाइनल में किन-किन टीमों के बीच होगी टक्कर, कब और कहां देख सकेंगे मैच? जानें सबकुछ
मिलानो-कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक में आज आइस हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. कनाडा की फिनलैंड और अमेरिका की स्लोवाकिया से टक्कर होगी.
2026 Winter Olympics में मेंस आइस हॉकी टूर्नामेंट अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. क्वार्टर फाइनल के तीन मुकाबले ओवरटाइम में जाने के बाद अब आखिरी चार टीमें गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने के लिए भिड़ने को तैयार हैं. इनमें कनाडा, फिनलैंड, अमेरिका और स्लोवाकिया की टीम शामिल है.
दुनिया भर के फैंस की नजरें आज होने वाले डबल-हेडर पर टिकी हैं, जिसमें NHL के बड़े सितारे अपने देशों के लिए खेलते दिखेंगे.
कनाडा vs फिनलैंड - चैंपियंस की टक्कर
पहले सेमीफाइनल में कनाडा का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन फिनलैंड से होगा. कनाडा ने क्वार्टर फाइनल में चेकिया को 4-3 से ओवरटाइम में हराकर जगह बनाई, लेकिन कप्तान Sidney Crosby की चोट टीम के लिए चिंता बनी हुई है. वहीं फिनलैंड ने भी कड़ा मुकाबला जीतकर यहां तक का सफर तय किया है और अपनी मजबूत डिफेंस के लिए जाना जाता है.
मैच टाइम (भारत): रात 9:10 बजे, शुक्रवार
अमेरिका vs स्लोवाकिया - उलटफेर का खतरा
दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका का सामना स्लोवाकिया से होगा, जिसने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 6-2 से हराकर सबको चौंका दिया. अमेरिका ने स्वीडन के खिलाफ 2-1 की ओवरटाइम जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसमें डिफेंडर Quinn Hughes ने निर्णायक गोल किया. टीम यूएसए 1980 के बाद पहला गोल्ड जीतने का सपना देख रही है, लेकिन स्लोवाकिया पहले भी बड़े उलटफेर कर चुका है.
मैच टाइम (भारत): रात 1:40 बजे, शनिवार
आगे क्या होगा?
आज के मुकाबलों के बाद हारने वाली टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी, जबकि जीतने वाली टीमें गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी.
भारत और दुनिया में कैसे देखें?
भारत में मुकाबले JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखे जा सकते हैं. अमेरिका में Peacock और NBCUniversal नेटवर्क, ब्रिटेन में BBC iPlayer और कनाडा में CBC Gem पर लाइव कवरेज उपलब्ध है.




