Begin typing your search...

राशिफल 23 फरवरी 2026 : सिंह और तुला की चमकेगी किस्मत, मिथुन और वृश्चिक के लिए चेतावनी, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 23 February 2026: 23 फरवरी 2026 का राशिफल बताता है कि सिंह और तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि मिथुन और वृश्चिक को सतर्क रहना होगा. आज का दिन करियर, धन और पारिवारिक मामलों में अहम फैसलों का संकेत दे रहा है.

Horoscope 23 February 2026
X
( Image Source:  Sora AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro9 Mins Read

Updated on: 22 Feb 2026 2:01 PM IST

Horoscope 23 February 2026: 23 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कई नए संकेत लेकर आया है. कुछ लोगों के लिए यह दिन आर्थिक लाभ और खुशखबरी लेकर आ सकता है, तो कुछ को खर्चों और तनाव पर काबू रखने की जरूरत होगी. सोमवार का राशिफल करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन और सेहत से जुड़ी अहम जानकारियां देता है, जिससे आप अपने दिन की बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं.

मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी. सिंह और तुला राशि के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं, जबकि मिथुन और कर्क राशि वालों को पारिवारिक मामलों में संयम रखना होगा.

अगर आप जानना चाहते हैं कि हफ्ते का पहला दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा या चुनौतियों से भरा, तो नीचे पढ़ें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी जिससे आपको काफी खुशी होगी. आज के दिन किसी तरह की नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके पुराने रुके काम पूर हो सकते हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है. आपको अपने खर्चों का बजट बनाक चलना होगा. प्रेम जीवन में साथी का सपोर्ट मिलेगा और सेहत अच्छी रहेगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को दिन में बहुत ही सोच-समझकर काम करने की जरूरत होगी. आर्थिक मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. धन के लेन-देन में आपको अपने हाथ को खुला नहीं छोड़ना है. जो लोग नौकरी में हैं उनके लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छे से बीतेगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है. कार्यस्थल पर कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी. परिवार में सुख और शांति रहेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ी परेशानियों में बीतेगा. कामकाज में कई तरह की बाधाओं का सामना करने को मिल सकता है. किसी बात को लेकर घर-परिवार में सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा हो सकता है. आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा. जिससे देश-विदेश की यात्रा का योग हैं. नौकरी पेशा लोगों को नई नौकरी के लिए कई तरह के प्रस्ताव आ सकते है. वहीं पुरानी में भी वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आप सभी का अच्छी तरह के सामना करने में कामयाब होंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है. घर-परिवार में किसी मुद्दे में एक राय बन सकती है जिससे आपको लाभ मिलेगा. अचानक धन प्राप्ति के भी योग हैं और आपके बिगड़े हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का समय है. दिन में पेट संबंधी कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं जो लोग प्रेम संबंधों है उनको साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे मनमुटाव हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा और आत्ममविश्वास से भरपूर रहेगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती दिखेगी. व्यापार में कोई नई डील के लिए आपके प्रसास कामयाब होंगे. लेकिन आपको खर्चों के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगीय़. मन प्रसन्न रहेगा और घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं. आपके सामाजिक मान-सम्मान में इजाफा होगा. धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी हिस्सेदारी बढ़ेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन थोड़ा धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. आपको छोटी-छोटी बातों में विवाद करने से बचना होगा. अपने गुस्से को काबू में करना होगा. लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी. जो लोग नौकरीपेशा है उनको आय के अतिरिक्त स्त्रोतों से लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर साबित हो सकती है. आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा. पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा बचकर रहना होगा. रिश्तों को लेकर थोड़ी गर्माहट रहेगी. सेहत के लेकर आपको ज्यादा ध्यान देना होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा. पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. जो लोग किसी तरह के नए काम की शुरूआत करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन शुभ रहेगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिल सकता है. आपके कुछ उलझे हुए काम सुलझ सकते हैं जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. लेकिन आपको अपने पारिवारिक मामलों में बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा. दोस्तों की मदद से कुछ नए तरह का काम शुरू कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आय में गिरावट होने से मन चिंतित रहेगा. किसी काम में आपका धन फंस सकता है जो लंबे समय के लिए आपके लिए चिंता का विषय होगा. करियर-कारोबार में आज के दिन मिलाजुला परिणाम मिल सकता है. वहीं इस तरह की परेशानियों के बीच आपको अपने परिवार का भरपूर साथ मिलेगा. धन संबंधी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. परिवार के सदस्यों के बीच मेल-जोल बना रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. शुभ समाचार सुनने का अवसर मिल सकता है. संतान की तरफ से आपको कोई बड़ी और अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं. धार्मिक रुचि बनी रहेगी. जो लोग किसी तरह के जमीन, मकान आदि के कारोबार से जुड़े हुए उनको कई तरह की अच्छी डील हो सकती है. प्रेम संबंधों में आज मिठास और रोमांस बरकरार रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा. लेकिन आपके खर्चों में आज जरूरत से ज्यादा वृद्धि हो सकती है ऐसे में आपको इसे कंट्रोल में करना होगा.

मकर राशि

मकर राशि के लिए दिन आर्थिक लाभ से भरा हुआ होगा. अचानक धन प्राप्ति के योग हैं. बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे कामकाज में पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी आएगी. घर पर खुशी का माहौल बना रहेगा. किसी तरह के धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक तनाव लेने से आपको बचना होगा. जीवनसाथी संग मतभेद उभर सकते हैं जिससे आपकी चिंताएं बढ़ सकती है. लेकिन जो लोग किसी तरह के सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में हैं उनको आज के दिन अच्छे प्रयास से सफलता मिल सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के आज रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. इन रुके हुए काम से आपको अच्छा लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थित बेहतर रहेगी. किसी को दिया गया उधार धन वापस मिल सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. साथी संग कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं. जीवन में नए तरह के बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी और शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. धार्मिक कामों में आप दान और पुण्य के काम करेंगे.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा. आपके जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है. जो लोग कोई वाहन या फिर प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी.

राशिफल
अगला लेख