Begin typing your search...

करियर और बिजनेस में चाहिए तरक्की? गुरुवार के दिन मेष से लेकर मीन वाले कर लें ये काम

आज मेष, सिंह, कन्या राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में सफलता का दिन है. मिथुन, कर्क, कुंभ और मीन राशि वालों को खर्चों और निवेश में सतर्क रहने की जरूरत है. तुला, धनु और वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार और संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं.

आज का राशिफल
X

आज का राशिफल 

( Image Source:  Sora_ AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 12 Feb 2026 12:00 AM IST

गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन धन, करियर और परिवार के मामलों में हर राशि वालों को अलग-अलग अनुभव होंगे. मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग हैं, वहीं मिथुन और मकर राशि वालों को खर्चों और निवेश में सावधानी बरतनी होगी. सिंह और कन्या राशि वाले आज अपने प्रयासों का उचित प्रतिफल प्राप्त करेंगे.

तुला और धनु राशि वालों के लिए परिवार और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. वहीं वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को धन और करियर के मामले में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. आज का दिन राशियों के लिए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. सही फैसलों और सतर्कता से आप हर समस्या का हल आसानी से निकाल सकते हैं.

पढ़ें राशिफल की पूरी स्टोरी...12 फरवरी 2026 का राशिफल : कर्क-वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा सावधान, मीन वालों को झेलना पड़ सकता है इमोशनल अत्‍याचार

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक मामलों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेगा. वहीं करियर के मामलों में आपको कोई नया मुकाम हासिल हो सकता है. धन के लेन-देन के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. रुका हुआ काम पूरा होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन लाभ से भरा हुआ होगा. आय के अतिरिक्त स्त्रोतों से आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे सकता है . जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कार्यस्थल पर किसी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. आज के दिन कोई भी काम धन की कमी के वजह नहीं रूकेगा. संतान पक्ष की तरफ आपको कोई अच्छी और शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. अचानक से धन के खर्चो में वृद्धि हो सकती है जिससे आपका बजट खराब हो सकता है. वहीं इसको लेकर चिंता भी रहेगी. करियर-कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. कुछ मौके आपके हाथ लग सकते हैं जिससे कुछ लाभ आपको हो सकता है.

कर्क राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में कष्टकारी रह सकता है. कोई बड़ी रकम किसी तरह के बिजनेस में फंस सकती है. जिसको लेकर आपके मन में दिनभर चिंता बनी रहती है. करियर के मामलों में दिन अच्छा रहेगा. संतान की तरफ से शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता का समाचार सुनने को मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज के दिन अच्छा आर्थिक लाभ होगा. किसी जगह किए गए निवेश से आपको अच्छा रिर्टन हासिल हो सकता है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जो लोग करियर को लेकर चिंतित हैं आज उनकी चिंताएं दूर हो सकता हैं. शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आमदनी के नए-नए स्त्रोत बनेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन आज लाभ से भरा हुआ होगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. करियर-कारोबार में आपके द्वारा किए गए प्रसास सफल होंगे. जिन लोगों का कोई वाद-विवाद चल रहा था वह खत्म हो सकता है. आपको अपनी मेहतन का उचित प्रतिफल मिलने को दिखेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन लेन-देन से भरपूर रहेगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. रोजगार और व्यापार में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है. संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आज के दिन बेफिजूल के खर्चों में वृद्धि हो सकती है. दिन मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन सफलता और खुशियों से भरा होगा. करियर के मामले में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है. परिवार के सदस्यों संग मिलकर किसी तरह की खुशी का भरपूर आनंद उठाने में आपको कामयाबी मिलेगी. धन संबंधी दिक्कतें आज के दिन दूर होंगी. आय में इजाफा होने का दिन है.

वृश्चिक राशि

गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों के लिहाज से अच्छा रहेगा. जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास करना चाह रहे उनको आज के दिन सफलता मिल सकती है. आज के दिन किसी जानने वालों को ज्यादा धन देने से बचना होगा. नहीं तो आपका धन डूब सकता है.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज के दिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों संग अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. किसी नई योजना पर पैसा लगाने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं. ससुराल पक्ष की तरफ को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. करियर के मामलों में आपको कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है.

मकर राशि

गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सफलता हासिल करने का होगा. जो लोग किसी शेयर बाजार में निवेश करते हैं आज वहां से अच्छा रिर्टन हासिल हो सकता है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किस तरह की उपल्ब्धि हासिल हो सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज सुख-सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च करेंगे. सेहत के मामले में आपको कोई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर के मामलों में आपको किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. आपकी आय और व्यय में बेहतर संतुलन बनाकर चलना होगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा. बेफिजूल के खर्चों में इजाफा होगा और लेन-देन के मामलों में आज अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. करियर में कुछ नयापन देखने को मिलेगा और भाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम जल्द पूरे होंगे.

राशिफल
अगला लेख