Begin typing your search...

महाशिवरात्रि पर बनेगा दुर्लभ राजयोग, इन राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ और पूरी करेंगे हर एक मनोकामना

महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस बार खास ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बन रही है जिसे दुर्लभ राजयोग माना जा रहा है, और मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसा सकते हैं.

maha shivratri 2026
X

maha shivratri 2026

( Image Source:  AI SORA )
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 11 Feb 2026 6:30 AM IST

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को एक बड़ा और खास त्योहार माना जाता है. पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा और आराधना होती है. इस दिन शिवलिंग पर सुबह से ही भक्तों को भारी भीड़ होती है. भोलेनाथ की प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक,गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा आदि को अर्पित किया जाता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के अवसर पर इस बार ग्रहों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर रूचक, बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और शुक्रादित्य जैसे प्रमुख राजयोग का निर्माण होगा.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 फरवरी को ग्रहों की बात करें तो इसमें बुध, सूर्य, राहु और शुक्र शनि की राशि कुंभ में विराजमान होंगे. जिससे चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. वहीं इसके अलावा महाशिवरात्रि पर मिथुन राशि में गुरु के साथ सूर्य, शुक्र, और बुध नवपंचम राजयोग बनाएंगे. इस दौरान मंगल अपनी उच्च राशि मकर होंग जिससे रूचक पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा. शनि मीन और केतुदेव सिंह राशि में होंगे. महाशिवरात्रि के मौके पर ऐसे ग्रहों के संयोग से कुछ राशि वालों पर भोलेनाथ प्रसन्न होंगे. महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान होंगे भोलनाथ.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि पर बना ग्रहों का दुर्लभ संयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा. इस दौरन आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और किसी तरह की नई खुशखरी सुनने को मिल सकती है. नौकरी-व्यापार में आपको सकारात्म्क प्रभाव देखने को मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास और शुभ फलदायी साबित होगा. आपकी राशि के लग्न भाव में ही कई तरह के राजयोग का निर्माण होगा. इससे आपको धन लाभ का योग बनेगा. लंबे समय तक रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के योग हैं. नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व खुशियां लेकर आ सकता है. परिवार संग अच्छा और बेहतर समय बीतेगा. जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह हो सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं. आपको अटका हुआ धन वापस हो सकता है. इस दौरान आपको धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा.

धर्म
अगला लेख