15 फरवरी को महाशिवरात्रि, बेलपत्र, शहद और गंगाजल समेत इन 10 चीजों को अर्पित करने से भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न
15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. ऐसी मान्यता है महाशिवरात्रि पर व्रत रखने और पूजा करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है. जानिए शिवलिंग पर कौन-कौन सी 10 चीजें अर्पित करें और इसके क्या लाभ होंगे.
15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को सबसे बड़ा, शुभ और पवित्र त्योहार माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का मिलन हुआ था. हर वर्ष महाशिवरात्रि पर शिवभक्त व्रत रखते हैं और जलाभिषेक करते हैं.
ऐसी मान्यता है महाशिवरात्रि पर व्रत रखने और पूजा करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है. महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ-साथ कई शुभ और पवित्र चीजों को अर्पित किया जाता है. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्या-क्या चढ़ाने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं.
1. गंगाजल
हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत ही शुभ और पवित्र जल माना जाता है. महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने से पापों से मुक्ति मिलती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
2. कच्चा दूध
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने का विधान होता है. शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर गाय के दूध से अभिषेक करने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि , बुद्धि और संतान की प्राप्ति होती है.
3. दही
शिवलिंग पर दही चढ़ाने की मान्यता है. महाशिवरात्रि के दिन दही से शिवलिंग का अभिषेक करने से संतान सुख और पारिवारिक जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है.
4. शहद
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति कर्जों से मुक्ति मिलती है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है.
5. घी
महाशिवरात्रि पर जो लोग शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं उनको आरोग्यता और दीर्घायु की प्राप्ति होगी.
6. गन्ने का रस
शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यापार में वृद्धि और दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है.
7. पंचामृत
महाशिवरात्रि पर जो लोग शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषे करने से सुखों की प्राप्ति होती है.
पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करने से सर्वसुख की प्राप्ति होती है.
8. भस्म
भगवान शिव को भस्म बहुत ही प्रिय होती है. शिवलिंग पर भस्म अर्पित करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है.
9. बेलपत्र
बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय वस्तु होती है. शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है.
10. धतूरा
बिना धतूरे के शिव आराधना बहुत ही अधूरी मानी जाती है. शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करने से शत्रुओं का नाश होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.





