Begin typing your search...

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार भोलेनाथ को अर्पित करें उनकी प्रिय चीजें, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. मान्यता है कि यदि इस दिन राशि के अनुसार भोलेनाथ को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित की जाएं, तो भक्तों को विशेष कृपा और शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

mahashivratri 2026
X

mahashivratri 2026

( Image Source:  META AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 8 Feb 2026 8:00 AM IST

महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि की पर्व मनाया जाता. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि पर देशभर के सभी शिव मंदिरों में भोलेनाथ की विशेष पूजा-आराधना की जाती है.

इस पर्व पर लोग विशेष रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा और भगवान शिव से जुड़े उपायों को करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार अगर कुछ चीजों को शिवलिंग पर अर्पित किया जाय तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि पर अपनी राशिनुसार भगवान भोलेनाथ को किन चीजों से उनका अभिषेक करना शुभ होता है.

मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के पर्व पर इन दोनों ही राशि वालों को भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, शहद और लाल चंदन अर्पित करना चाहिए. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं. शुक्रदेव धन, लग्जरी और भोग-विलास के कारक ग्रह होते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि पर इन दोनों ही राशि के जातकों दही, चमेली का फूल, मिश्री और इत्र अर्पित करना शुभ होता है. इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह स्वामी होते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि पर इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर दूर्वा, भांग और गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए. इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. ऐसे में इस राशि के लिए महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा और जलाभिषेक करना खास होता है. इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर दूध, दही और सफेद फूल को अर्पित करना ज्यादा शुभ होता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन गुड़ और बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. ऐसे करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को केसर, चना, बेसन की मिठाई और दूध अर्पित करें. इससे व्यक्ति का ज्ञान, बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है.

मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को काला तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र अर्पित करें.

धर्म
अगला लेख