Begin typing your search...

करियर में तरक्की या आर्थिक सावधानी? जानिए 17 फरवरी के दिन क्या कहता है आपका राशिफल

आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. कुछ लोगों को नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को धन से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

17 february career growth horoscope
X
( Image Source:  ai sora )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 17 Feb 2026 12:00 AM IST

आज का दिन कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. कुछ लोगों को नई नौकरी, पदोन्नति या बिजनेस में नए अवसर मिलने के योग हैं, तो वहीं कई जातकों के लिए रुका हुआ धन मिलने और आय के नए स्रोत बनने की संभावना दिखाई दे रही है. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी इजाफा हो सकता है.

हालांकि, कुछ राशियों को लेन-देन और निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे, लेकिन समझदारी से निर्णय लेना ही सफलता दिलाएगा. कुल मिलाकर, आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने, अवसरों को पहचानने और धन से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन नौकरी-व्यापार और आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. करियर में सफलता और धन-संपदा में वृद्धि के योग हैं. पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, क्योंकि इसमें आने वाली बाधाएं दूर होंगी. दिन में आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी. यात्रा के योग बन रहे हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आर्थिक मामलों में उथल-पुथल से भरा हुआ होगा. आपके जीवनशैली में कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. करियर-कारोबार में कोई नई और अच्छी डील हासिल हो सकती है. जिससे बिजनेस में एक नई दिशा मिलेगी. खुद पर और परिवार जनों के लिए खरीदारी कर सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों के लिहाज से अच्छा रहेगा. कामकाज के दौरान आपको कोई अचानक से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. करियर में कोई नई तरह की उपलब्धि और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. सफलता के अवसर में आपको ग्राफ बढ़ सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेन-देन के मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को कहीं से बुलावा आ सकता है. आज के दिन किसी से पैसों के लेन-देने के मामलों में बचकर रहना होगा. नहीं तो बनते हो हुए काम बिगड़ सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को करियर-कारोबार में कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा. पिछले कई दिनों से व्यापार में चल रहा उतार-चढ़ाव आपकी परेशानियों का सबक बन सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको नई तरह की जिम्मेदारी दी जा सकती है. करियर-कारोबार के मामले में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भागदौड़ से गुजरना पड़ सकता है. इस राशि के जातक आज मेहनत और लगन से काम को पूरा करेंगे जिससे उनको इसका अच्छा फल भी मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसका वह बखूबी से सामना करेंगे. आय में इजाफा हो सकता है जिससे आपका बैंक बैलेंस अच्छा होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों की चिंताओं में आज इजाफा हो सकता है. लेन-देन के मामले में आपको सतर्कता बरतनी होगी. इन सबके बावजूद आपको धन प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे. आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है. आप अपने साहस और बुद्धि से हर किसी को मात देने में कामयाब होंगे. करियर में कुछ नई ऊंचाइयों को हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज अपने काम पर ज्यादा फोकस करना होगा. आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. अचानक धन प्राप्ति के मौके होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. आपके मन में कई तरह के सवाल पनप सकते हैं. धन के लेन-देन के किसी पुराने मामलों में आपको ज्यादा फोकस करना होगा. करियर में कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज के दिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. आपको अचानक से धन प्राप्ति के मौकों में इजाफा देखने को मिलेगा. पिछले दिनों के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. आज के दिन आपको लेन-देन के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. छोटी दूर की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा साबित होगा. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा. समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज के दिन आर्थिक मामलों में आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आय में इजाफा हो सकता है. करियर में कुछ नया करने का मौका आपको मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा और सकारात्मक रहेगा. करियर-कारोबार में बेहतर परिणाम मिलेंगे. जो लोग सरकारी नौकरी में उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी के साथ बढ़े पद की प्राप्ति हो सकती है. सफलता के नए-नए मार्ग खुलेंगे. आय में इजाफा होगा जिससे आर्थिक आजादी मिलेगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा साबित होगा. अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे जिससे आपको उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी. आज के दिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा. आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. जो लोग बेरोजगार हैं उनको कुछ नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.

धर्म
अगला लेख