Begin typing your search...

17 फरवरी 2026 का राशिफल : इमोशन और फैसलों का होगा टेस्‍ट, रिश्तों और सोच पर पड़ेगा ग्रहों का असर, जानें कैसा रहेगा दिन

Horoscope 17 February 2026 : 17 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. रिश्तों, सोच और व्यवहार पर ग्रहों का असर दिखेगा, इसलिए संयम और समझदारी जरूरी होगी.

17 february 2026 rashifal hindi
X
( Image Source:  Sora AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Published on: 16 Feb 2026 1:45 PM

Horoscope 17 February 2026 : 17 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के जीवन में भावनात्मक और मानसिक बदलाव लेकर आ सकता है. मंगलवार का दिन रिश्तों, व्यवहार और सोचने के तरीके पर ज्यादा असर डाल सकता है. कुछ लोगों को अपने करीबी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा तो कुछ को अपने भीतर झांकने और खुद को समझने की जरूरत महसूस होगी. परिवार, मित्र और प्रेम संबंधों में बातचीत का तरीका आज खास मायने रखेगा. छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचना और संयम रखना कई परेशानियों से बचा सकता है.

दिन यह संकेत देता है कि केवल बाहरी हालात ही नहीं, बल्कि हमारी सोच भी हमारे दिन को बेहतर या बिगाड़ सकती है. धैर्य, समझदारी और संतुलन बनाए रखने से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं. यह राशिफल आपको आज के दिन की भावनात्मक दिशा और व्यवहारिक संकेतों को समझने में मदद करेगा, ताकि आप बिना तनाव के दिन को सहजता से आगे बढ़ा सकें.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. दिन में लाभ के कई मौके आएंगे जिसमें आपको अपनी कड़ी मेहनत का रंग साफ तौर पर दिखाई देगा. रुके हुए काम दिन में पूरे होंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी. व्यापार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा. लेकिन आपको किसी महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम जीवन में रोमांस के अच्छे पल मिलेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आर्थिक मामलों में आपको समझदारी के साथ चलना होगा और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. किसी योजना में निवेश संबंधी फैसलों को बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा. परिवार संग अच्छा तालमेल बना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नई तरह की संभावनाओं के लिए अच्छा रहेगा. आपकी आय में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा. वैवाहिक जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को दिन में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का बेहतर लाभ मिलेगा. जिससे काम आसानी के साथ पूरे होंगे. दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात हो सकती है. जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. आज आप मानसिक रूप से पहले के मुकाबले मजबूत दिखाई देंगे. प्रेम संबंध में मजबूती आएगी. सेहत के मामलों में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा. आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा परेशानियों से भरा रह सकता है. आपको लाभ के मौके तो आएंगे लेकिन इसमें आपके हाथ नहीं लगे. सेहत में पहले के मुकाबले बेहतर सुधार दिखाई देगा. आज के दिन आपको तनाव से बचना होगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा. आपको अपने नेतृत्व करने के क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना होगा. नई तरह की जिम्मेदारियों को अपने कंधों में लेने का समय है. दिन में आपको संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है. लेकिन आज के दिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा. पारिवारिक जीवन में किसी मामले को लेकर उधल-पुथल बनी रहेगी. काम के सिलसिले में घर से दूर की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. अधूरे काम सफलता तो जरूर मिलेगी लेकिन कुछ नई तरह की परेशानियां भी आपके सामने आ सकती है. आपको दिन में योजनाबद्ध तरीके से काम करने में सफलता मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है. आज के दिन व्यापार में अच्छा मुनाफा अर्जित करने का मौका मिलेगा. शाम के समय दोस्तों और परिवार संग समय बिताने का अवसर मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक सुख-शांति की प्राप्ति होगी. किसी काम के चलते घर से बाहर रहना पड़ सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वालों को किसी दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना होगा. व्यापार में नई योजनाएं आपके लिए लाभदायक रहेगी. नई नौकरी प्राप्ति करने के अवसरों में वृद्धि होगी. आज के दिन आपके खर्चों में कुछ कटौती करनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी और जीवन साथी संग बेहतर तालमेल बना रहेगा. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है जिससे नौकरी की ओर कदम आगे बढ़ेंगे. लेकिन जो लोग प्रॉपर्टी के कामों में हैं उनको किसी डील में नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है. सेहत अच्छी रहेगी और मन धार्मिक गतिविधियों में लगेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन किसी भी तरह के लेन-देन के मामलों में बचकर रहना होगा. किसी योजना पर अगर काम करना है तो उसे आज के दिन टाल दें. दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है जिससे आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी. सेहत के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी या फिर लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है. जिसमें आपको संतुलित होकर बोलना होगा. कुछ पुराने मामले आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में आपको समझदारी दिखानी होगी. सेहत अच्छी रहेगी और किसी पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाने का दिन है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार की दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा. भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त के योग हैं. आज के दिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है जो आपके बड़े काम का होगा. जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको आज के दिन किसी जगह से बुलावा आ सकता है. कहीं दूर की यात्रा का संयोग बन सकता है. परिवार में शाम के समय बच्चों संग मौज-मस्ती में बीतेगा. सेहत में बेहतर सुधार रहेगा. लेकिन आज के दिन आपको बाजार से तली-भूनी चीजों को खाने से बचना होगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी नहीं तो लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने में पीछे नहीं हटेंगे. कार्यक्षेत्र में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों संग लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा. सेहत अच्छी रहेगी. लेकिन वहीं दूसरी तरफ प्रेम संबंधों में साथी संग मनमुटाव बना रहेगा जिससे प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति का सामना आपको करना होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज के दिन कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा. अचानक लाभ के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा. आपको सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी. व्यापार में कोई नई डील हो सकती है लेकिन इसके बावजूद आपको संभलकर चलना होगा. आपको नए तरह के संपर्कों का लाभ मिलेगा और मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी. प्रेम जीवन में आज के दिन रोमांस रहेगा जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और नौकरी में उन्नति के योग बनेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में पिछले कई दिनों से है उनकी खोज पूरी हो सकती है. जिससे आपके आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा. आय में इजाफा होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में आपको लाभ मिलेगा. खरीदारी के लिए भरपूर मौक मिलेंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरे दिन परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. लेकिन आज के दिन आपको किसी निवेश से बचना होगा.

राशिफल
अगला लेख