Begin typing your search...

क्या इंजेक्शन से किया जाता है तरबूज का रंग लाल? FSSAI ने बताया वायरल दावे का सच

गर्मी के मौसम में तरबूज का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन इस फल को लेकर दावा किया जा रहा है कि तरबूज को लाल रंग देने के लिए उसमें इंजेक्शन के जरिए केमिकल या रंग मिलाया जाता है. हालांकि FSSAI ने इस वायरल दावे को पूरी तरह गलत बताया है.

watermelon
X

क्या इंजेक्शन से किया जाता है तरबूज का रंग लाल

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 30 May 2026 8:00 PM IST

गर्मी का सीजन आ गया है, और मार्केट मे तरबूज बिकने लगे हैं. यह रसीला और मीठा फल न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है, इसलिए लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई तरह की चौंकाने वाली बातें भी तेजी से वायरल होने लगती हैं, जो लोगों के मन में शक और डर पैदा कर देती हैं.

हाल ही में एक ऐसा ही दावा चर्चा में है, जिसमें कहा जा रहा है कि तरबूज को लाल दिखाने के लिए उसमें इंजेक्शन के जरिए रंग या केमिकल डाले जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इन दावों को लेकर FSSAI का कहना है कि यह साइंटिफिकली नहीं हो सकता है.

क्या इंजेक्शन से लाल किया जाता है तरबूज?

गर्मी का मौसम आ गया है. ऐसे में ज्यादातर जूसी फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है. गर्मी में लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है. सोशल मीडिया पर तरबूज को लेकर भी अक्सर यह दावा किया जाता है कि उसमें लाल रंग या केमिकल इंजेक्ट किए जाते हैं. FSSAI ने इसे भी पूरी तरह गलत बताया है. उनका कहना है कि किसी भी फल में रंग को इस तरह समान रूप से फैलाना संभव नहीं है. ऐसा करने पर फल में जगह-जगह धब्बे दिखाई देंगे.

  • ये भी पढ़ें :सॉफ्ट मेकअप, खुले बाल और 52 हजार के ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट में Sara Arjun को देख थमीं फैंस की सांसे

    तरबूज खाने के फायदे

    • तरबूज गर्मियों में खाने के लिए एक बेहद फायदेमंद और ताजगी देने वाला फल है. इसमें करीब 90% तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और लू लगने के खतरे को कम करता है. यह शरीर की गर्मी को शांत करता है और प्यास बुझाने का प्राकृतिक तरीका है.
    • तरबूज में मौजूद विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं. इसमें लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है.
    • इसके अलावा तरबूज वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है. यह पाचन को सुधारता है और पेट को हल्का रखता है. नियमित रूप से तरबूज का सेवन शरीर को ठंडक देता है और एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है.

क्या सच में होता है प्लास्टिक वाला अंडा?

आपने यह जरूर सुना होगा कि अब तो अंडे भी नकली मिलने लगे हैं. मार्केट में प्लास्टिक वाले अंडे की सप्लाई बढ़ गई है. FSSAI ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक अफवाह है. दरअसल, अंडे का बाहरी छिलका सूखने और नमी कम होने पर हल्का बदलाव दिखा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि वह नकली है.

FSSAI ने क्या की लोगों से अपील?

FSSAI ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जांचे-परखे वायरल वीडियो पर भरोसा न करें. खाने से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक और वैज्ञानिक स्रोतों को ही मानें, ताकि अनावश्यक डर और भ्रम से बचा जा सके.

अगला लेख