Begin typing your search...

खुशियों की होली है मनानी? तो ये 10 गलतियां करने से बचे, वरना जाना पड़ सकता है अस्पताल

खुशियों की होली पर किसी दूसरे की नहीं बल्कि आप ही की नजर लग सकती है. दरअसल होली खेलते वक्त आपको रंग से लेकर खाने तक का ध्यान रखना चाहिए, वरना आप बीमार पड़ सकते हैं.

खुशियों की होली है मनानी? तो ये 10 गलतियां करने से बचे, वरना जाना पड़ सकता है अस्पताल
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 26 Feb 2026 1:12 PM IST

रंगों का त्योहार होली खुशियों, मस्ती और उमंग से भरा होता है. लेकिन जश्न के जोश में कई लोग ऐसी छोटी-छोटी लापरवाहियां कर बैठते हैं, जो बाद में सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. केमिकल वाले रंग, ज्यादा तला-भुना खाना और बिना सावधानी के धूप में खेलना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

अगर आप चाहते हैं कि होली की यादें सिर्फ खुशियों से जुड़ी रहें, न कि डॉक्टर के चक्कर से, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं होली के दिन किन गलतियों से बचना चाहिए.

होली पर न करें ये 10 गलतियां

  • होली के दिन बाजारों में केमिकल वाले रंग मिलते हैं. इनसे होली खेलने से बचें. सस्ते रंगों में हानिकारक तत्व हो सकते हैं, जो त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं.
  • अक्सर लोग सुबह उठने के बाद ही होली खेलने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. बिना खाए-पिए रहने से होली के दौरान ही कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं.
  • रंगो का त्योहार मनाते हुए खाने-पीने की चीजों पर ज्यादा ध्यान दें. ज्यादा तली-भुनी चीजें न खाएं. पकवानों का मजा लें, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है.
  • होली के दिन भांग पीने का रिवाज है, लेकिन इसके कारण आपकी तबियत भी खराब हो सकती है. जरूरत से ज्यादा भांग न पीएं. ज्यादा नशा उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है.
  • कोशिश करें कि धूप में लंबे समय तक न रहें. तेज धूप में घंटों खेलने से सनबर्न और सिरदर्द हो सकता है.
  • आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आंखों और मुंह में रंग न जाए. इससे एलर्जी और इंफेक्शन हो सकता है.
  • रंग लगाने से पहले बालों पर तेल या और बॉडी पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें. इससे त्वचा सुरक्षित रहती है और रंग आसानी से निकल जाता है.
  • जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें. इससे विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है.
  • होली के दौरान कोशिश करें कि बहुत ठंडे पानी से बार-बार न नहाएं. साथ ही, नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. इससे सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है.
  • एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम होने पर लापरवाही न करें. पहले से समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही रंग खेलें.
हेल्‍थ
अगला लेख