Begin typing your search...

Hera Pheri 3 पर बड़ा अपडेट: प्रियदर्शन का बयान इस साल नहीं बनेगी फिल्म, राइट्स विवाद बना रुकावट

प्रियदर्शन ने साफ कर दिया है कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग 2026 में शुरू नहीं होगी. फिल्म के राइट्स को लेकर चल रहा कानूनी विवाद इसकी सबसे बड़ी वजह बना हुआ है.

hera pheri 3 update priyadarshan no shoot 2026 legal rights dispute
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 26 Feb 2026 1:14 PM

Hera Pheri 3: फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में अपनी सबसे ज्यादा चर्चित और इंतजार वाली फिल्म 'हेरा फेरी 3' के बारे में खुलकर बात की है. यह फिल्म फैंस के लिए बहुत खास है क्योंकि इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे सुपरस्टार्स फिर से अपने आइकॉनिक किरदारों में नजर आने वाले हैं. लेकिन अभी यह प्रोजेक्ट कई मुश्किलों में फंसा हुआ है, खासकर कानूनी विवादों की वजह से.

प्रियदर्शन ने हाल ही में ई-टाइम्स और अन्य मीडिया से बातचीत में इस पूरे मामले पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी 3' को लेकर बहुत सारी पेचीदगियां हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं, तो कुछ लोग म्यूजिक के राइट्स का दावा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि भूषण कुमार (टी-सीरीज) ने खुद एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी करके साफ किया है कि 'हेरा फेरी 3' के म्यूजिक राइट्स उनके पास ही हैं. प्रियदर्शन ने आगे कहा, 'ये सारी कानूनी समस्याएं पहले सुलझ जानी चाहिए. तब जाकर हम इस फिल्म पर आगे बढ़ने के बारे में सोच सकते हैं.'

इस साल नहीं बनेगी फिल्म

जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या इस साल (2026) शूटिंग शुरू हो जाएगी, तो उन्होंने साफ-साफ जवाब दिया 'इस साल नहीं' यानी अभी कुछ समय तक फैंस को इंतजार करना पड़ेगा. प्रियदर्शन ने यह भी जिक्र किया कि पहले से ही कई बार इस प्रोजेक्ट में देरी हुई है, और अब ये राइट्स का झगड़ा सबसे बड़ी वजह बन गया है. फिल्म के फैंस के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक है क्योंकि 'हेरा फेरी' सीरीज की कॉमेडी और कैरेक्टर्स लोगों के दिल में बस चुके हैं. उम्मीद है कि जल्द ही सारे कानूनी मामले सुलझ जाएं और 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू हो सके, ताकि हम फिर से राजू, श्याम और बाबूराव की मस्ती देख सकें.

क्या राइट्स को लेकर मामला?

कुछ समय पहले 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन अचानक रुक गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि साउथ के एक निर्माता जीपी विजयकुमार (जो सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं) ने मद्रास हाई कोर्ट में केस दायर कर दिया. उन्होंने दावा किया कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी (सीरीज) के सारे राइट्स उनके पास हैं, न कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के पास. उनका कहना है कि फिरोज नाडियाडवाला को सिर्फ मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' (1989) का एक हिंदी रीमेक बनाने का अधिकार मिला था. वही रीमेक 2000 में प्रियदर्शन के निर्देशन में 'हेरा फेरी' के नाम से रिलीज हुआ था और सुपरहिट साबित हुआ.

क्या है जीपी विजयकुमार का आरोप?

लेकिन जीपी विजयकुमार का आरोप है कि फिरोज ने उस कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक फिल्म का राइट्स लिया था, फिर भी उन्होंने दूसरी फिल्म 'फिर हेरा फेरी' (2006) बना दी. साथ ही, उन्होंने फ्रेंचाइजी के अधिकार अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स को भी ट्रांसफर कर दिए, जो उनके हिसाब से गलत है. इस कानूनी झगड़े की वजह से कोर्ट ने भी सवाल उठाए हैं कि क्या फिरोज नाडियाडवाला को ही यह फिल्म बनाने का पूरा हक है या नहीं. इस विवाद ने पूरी फिल्म को रोक दिया है.

bollywood
अगला लेख