Begin typing your search...

Rashmika Mandanna ने किया Vijay के लिए 'अंगारों' पर सरप्राइज डांस, सासू मां ने दिए बहू को लाखों के कंगन!

26 फरवरी 2026 को उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने निजी समारोह में शादी रचाई. ‘अंगारों’ पर डांस, विरोश प्रीमियर लीग और फैमिली इमोशंस ने इस शादी को यादगार बना दिया.

vijay deverakonda rashmika mandanna virosh wedding udaipur 26 february 2026
X
( Image Source:  Instagram: rashmika_like_mandanna__ )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 26 Feb 2026 10:42 AM IST

VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी की तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं, और यह खास दिन आज 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के खूबसूरत माहौल में मनाया जा रहा है. फैंस उन्हें प्यार से 'VIROSH' कहते हैं, और अब उनकी शादी को भी 'VIROSH WEDDING' नाम दिया गया है. यह जोड़ी न सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांट रही है, और उनकी यह शादी एक सपनों जैसा उत्सव बन गई है. शादी उदयपुर के Mementos by ITC Hotels, Ekaaya में हो रही है. यह जगह अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, खूबसूरत नजारों और लग्जरी सुविधाओं के लिए बहुत मशहूर है.

खास बात यह है कि रश्मिका ने विजय के लिए एक सरप्राइज डांस किया. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 'अंगारों' गाने पर डांस किया, जो उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' का हिट सॉन्ग है. यह गाना पिछले साल बहुत पॉपुलर हुआ था, और रश्मिका का यह परफॉर्मेंस विजय के लिए बहुत स्पेशल रहा होगा. शादी के पहले के सेलिब्रेशन में एक सबसे मजेदार हिस्सा था 'विरोष प्रीमियर लीग' नाम का दोस्ताना क्रिकेट मैच. विजय और रश्मिका दोनों ने होटल के परिसर में दोस्तों और परिवार वालों के साथ क्रिकेट खेला यह मैच इतना खास था कि इसे अपनी खुद की प्रीमियर लीग का नाम दिया गया विरोश प्रीमियर लीग.

सास ने दिए रश्मिका को कंगन

तस्वीरों में दोनों टीमों के खिलाड़ी, कस्टमाइज्ड बैट्स पर 'VIROSH' और शादी की तारीख 26.02.26 लिखी हुई दिख रही थी. मेडल्स भी इसी डेट के साथ बने थे. यह मैच पूल साइड फन और जापानी डिनर के बाद का एक खेल-खेल में भरा हुआ प्रोग्राम था, जो दिखाता है कि यह शादी सिर्फ रस्में नहीं, बल्कि ढेर सारी मस्ती और दोस्ती से भरी हुई है. शादी से पहले दो दिनों तक प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन हुए. संगीत में विजय की मां ने रश्मिका को स्पेशल फैमिली हीरलूम बैंगल्स गिफ्ट किए, जो बहुत इमोशनल मोमेंट था. अगर ताजा खबरों की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में इस समय उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस होटल में चल रही हैं.

नो फोन पॉलिसी

शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है, सिर्फ करीब 100 करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल हैं. फोन ले जाने पर भी सख्ती है, ताकि यह पल सिर्फ उनके लिए खास रहे. शादी से पहले के दिनों में दोनों ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास झलकियां शेयर कीं, जो फैंस के दिल को छू गईं. विजय की स्टोरीज में पूल साइड का मस्ती भरा माहौल दिखा. धूप में चमकता पूल, वॉलीबॉल नेट के साथ खेलते लोग, पानी पर तैरती गेंद और लाल कपों से भरी ट्रे सब कुछ बेफिक्र खुशी और पार्टी जैसा लग रहा था.

'VIROSH WEDDING' की धूम

वहीं रश्मिका की पोस्ट्स में शाम का खास डिनर दिखा. एक लंबी टेबल पर खूबसूरत सजावट थी पिंक लिली, ग्रीन हाइड्रेंजिया फूल, ताजे फल जैसे अंगूर और हरे सेब. मेन्यू कार्ड से पता चला कि मेहमानों को स्पेशल जापानी खाना परोसा जा रहा था. सबसे प्यारा टच था नैपकिन पर लिखा 'VIROSH' जो फैंस ने बनाया नाम अब उनके प्यार का ऑफिशियल सिंबल बन गया. इससे साफ दिखता है कि दोनों फैंस के प्यार और सपोर्ट को कितना महत्व देते हैं. शादी से ठीक एक दिन पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जैसे मैसेज शेयर किए. उन्होंने लिखा, 'हमारे प्यारे दोस्तों... आपने हमें बहुत प्यार दिया. आपने हमें 'VIROSH' कहा... हम इसे 'VIROSH WEDDING' कहना चाहते हैं.'

खत्म हुआ फैंस का इंतजार

इस मैसेज में फैंस के लिए ढेर सारी खुशियां बांटने के साथ फैंस भी इस जोड़े के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. एक फैन ने एक्स पर लिखा, 'आखिरकार सबसे मच अवेटेड दिन आ ही गया.. 26-02-2026 को @rashmikamandanna और @TheDeverakonda को ढेर सारा प्यार, खुशी और आशीर्वाद. उनकी नई जिंदगी हंसी, समझ, सफलता और हमेशा साथ रहने से भरी हो #ViroshKiShaadi.' ऐसे ढेर सारे मैसेज फैंस की तरफ से आ रहे हैं.

bollywood
अगला लेख