Begin typing your search...

Easy Hacks: किचन में Gen Z के जुगाड़, मिनटों में निपटेगा घंटों का काम

रसोई में घंटों खड़े रहना अब पुरानी बात हो गई है. Gen Z ने किचन को भी “स्मार्ट ज़ोन” बना दिया है, जहां काम तेजी से होता है और बर्तन कम गंदे होते हैं. सब्जी काटने से लेकर खाना बनाने तक, हर स्टेप में छोटे-छोटे जुगाड़ समय और मेहनत दोनों बचाते हैं.

cooking hacks
X

Gen Z cooking hacks

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 3 Feb 2026 5:00 PM IST

रसोई में खड़े होकर लंबा समय बिताना Gen Z को बिल्कुल पसंद नहीं. उनके लिए कुकिंग का मतलब फटाफट काम, कम गंदगी और ज्यादा स्मार्ट ट्रिक्स है. जहां पहले सब्जी काटना, मसाले तैयार करना और बर्तन धोना आधा दिन ले लेता था, वहीं अब कुछ आसान कुकिंग हैक्स के साथ वही काम मिनटों में निपट जाता है.

चॉपर, कैंची, वन-पॉट कुकिंग और प्री-प्रेप जैसे हैक्स के साथ वही खाना अब आधे समय में तैयार हो जाता है. अगर आप भी किचन के लंबे झंझट से बचना चाहते हैं, तो Gen Z के ये ट्रिक्स आपके बहुत काम आने वाले हैं.

मल्टी-चॉपर

सब्जी काटना सबसे ज्यादा समय लेने वाला काम होता है. इसके लिए Gen Z का सॉल्यूशन मल्टी-फंक्शन चॉपर. एक ही सेट में स्लाइसिंग, डाइसिंग और ग्रेटिंग सब हो जाता है. प्याज, गाजर, खीरा या पत्ता गोभी सारी सब्जियां मिनटो में कट जाती हैं.

“वन-पॉट” कुकिंग

वन-पॉट कुकिंग का मतलब पूरा खाना एक ही बर्तन में पकाना है. Gen Z इसी तरीके को तेजी से अपना रही है, क्योंकि इससे समय, मेहनत और बर्तन तीनों की बचत होती है. इस स्टाइल में अलग-अलग चीज़ें अलग पैन में बनाने के बजाय, सारे इंग्रीडियंट एक ही पॉट या कड़ाही में डाली जाती है, जिससे डिश आसानी से तैयार हो जाती है.

मसलन, वन-पॉट पास्ता में पहले हल्का तेल, फिर सब्जियां, मसाले, पास्ता और पानी या स्टॉक डालकर ढक दिया जाता है. सब कुछ साथ पकता है और पास्ता उसी में सॉस के साथ तैयार हो जाता है. इसी तरह चावल या स्टिर-फ्राई भी एक ही बर्तन में बन जाता है. फायदा यह है कि स्वाद भी अच्छा आता है, गैस और समय कम लगता है, और बाद में ढेर सारे बर्तन धोने की झंझट भी नहीं रहती.

कैंची से हरी मिर्च और धनिया

Gen Z किचन में काम को आसान और तेज बनाने के लिए पारंपरिक तरीकों की जगह स्मार्ट ट्रिक्स अपना रही है. इन्हीं में से एक है चाकू की बजाय किचन कैंची का इस्तेमाल. हरी मिर्च, धनिया, स्प्रिंग ऑनियन या हर्ब्स काटने के लिए अब कटिंग बोर्ड और चाकू निकालने की जरूरत नहीं पड़ती. कैंची से आप इन चीज़ों को सीधे पैन, कढ़ाही या बाउल में ही काट सकते हैं. इससे समय बचता है, कटिंग झटपट हो जाती है और सबसे बड़ी बात हरी मिर्च काटते समय हाथों में जलन भी नहीं होती.

लहसुन छीलने का जार ट्रिक

यह जनरेशन किचन में समय बचाने के लिए छोटे लेकिन असरदार जुगाड़ अपनाती है. लहसुन छीलना अक्सर झंझट भरा काम लगता है, लेकिन एक आसान ट्रिक से यह काम सेकंडों में हो सकता है. इसके लिए लहसुन की कलियों को एक खाली जार या डिब्बे में डालें, ढक्कन बंद करें और जार को 10–15 सेकंड तक जोर से हिलाएं. हिलाने की वजह से कलियां आपस में टकराती हैं और उनके छिलके ढीले होकर अलग हो जाते हैं. जब आप जार खोलेंगे, तो ज्यादातर छिलके खुद उतर चुके होंगे. इससे न केवल समय बचता है, बल्कि हाथों से बार-बार छीलने की मेहनत भी खत्म हो जाती है.

माइक्रोवेव स्टीम हैक

सब्जियों को थोड़े पानी के साथ माइक्रोवेव में ढककर 2-3 मिनट रखें. झटपट स्टीम्ड वेज तैयार, गैस जलाने की भी जरूरत नहीं. बेकिंग ट्रे या तवे पर बटर पेपर लगा दें. खाना बनेगा, लेकिन बर्तन लगभग साफ ही रहेंगे.

अगला लेख