Begin typing your search...

उम्र से 10 साल दिख सकती हैं छोटी, ये मेकअप हैक्स कर देंगे काम आसान

सही मेकअप ट्रिक्स के साथ चेहरे से थकान, डलनेस और डार्क सर्कल छुपाना आसान है. कुछ स्मार्ट हैक्स अपनाकर आप मिनटों में फ्रेश, ग्लोइंग और उम्र से 10 साल छोटी नजर आ सकती हैं.

उम्र से 10 साल दिख सकती हैं छोटी, ये मेकअप हैक्स कर देंगे काम आसान
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 3 Feb 2026 1:52 PM IST

आईने में चेहरा देखते ही अगर थकान, डार्क सर्कल और फीकी त्वचा नजर आती है, तो समझिए मेकअप बैग को थोड़ा अपडेट करने का समय आ गया है. सही टेक्नीक और छोटे-छोटे बदलाव आपके लुक से सालों कम कर सकते हैं. कमाल की बात यह है कि इसके लिए भारी मेकअप नहीं, बल्कि समझदारी से चुने गए कुछ हैक्स ही काफी हैं.

ल्यूमिनस बेस, सॉफ्ट ब्लश, ब्राइट आईज़ और ग्लॉसी लिप्स-ये आसान स्टेप्स चेहरे में तुरंत ताजगी और यंगर लुक देते हैं. अगर आप भी उम्र से 10 साल छोटी दिखना चाहती हैं, तो इन स्मार्ट मेकअप ट्रिक्स को जरूर आजमाएं.

कलर करेक्शन

डार्क सर्कल और दाग-धब्बे उम्र का साइन देते हैं. यहां कलर करेक्शन जादू करता है.

  • पीच टोन: आंखों के नीचे और डार्क स्पॉट्स पर
  • ग्रीन टोन: लालिमा कम करने के लिए
  • पर्पल टोन: डलनेस हटाने के लिए
  • येलो टोन: त्वचा के असमान रंग को बैलेंस करने के लिए

इन शेड्स को हल्का-सा लगाएं, फिर स्किन टोन वाले कंसीलर या फाउंडेशन से ब्लेंड करें.

मैट नहीं, ल्यूमिनस फाउंडेशन चुनें

मैट फिनिश अक्सर त्वचा को सपाट और रूखा दिखाती है, जिससे उम्र ज्यादा लग सकती है. इसके बजाय हाइड्रेटिंग, ग्लो देने वाला फाउंडेशन चुनें. हल्की चमक त्वचा को जीवंत और तरोताजा दिखाती है.

आई मेकअप

पतली भौंहें अब ट्रेंड में नहीं. हल्के गैप्स भरें, शेप को सॉफ्ट रखें और ब्रश से ब्लेंड करें. भरी, नैचुरल दिखने वाली भौंहें चेहरे को तुरंत युवा लुक देती हैं. कम नींद के बाद भी आंखें थकी न लगें, इसके लिए वॉटरलाइन पर व्हाइट या न्यूड लाइनर लगाएं. आंखों के अंदरूनी कोने पर हल्की लाइनिंग और कर्ल की हुई पलकों पर मस्कारा-आंखें बड़ी और ब्राइट दिखेंगी.

ब्लश से लाएं नैचुरल गुलाबीपन

हल्का पिंक ब्लश गालों, नाक की ब्रिज, ठोड़ी और माथे पर वहां लगाएं जहां धूप स्वाभाविक रूप से पड़ती है. यह चेहरे में ताजगी और युवापन भर देता है. हाइलाइटर का हल्का इस्तेमाल गालों की हड्डी, नाक की ब्रिज और क्यूपिड्स बो पर करें. उद्देश्य चमकाना नहीं, भीतर से दमकता लुक देना है. मैट लिपस्टिक की जगह न्यूड, पीच या सॉफ्ट पिंक ग्लॉस लगाएं. होंठ भरे और यंग नजर आते हैं.

पाउडर नहीं सेटिंग स्प्रे लगाएं

पाउडर लाइनों में बैठ सकता है. मेकअप लॉक करने के लिए सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें, जिससे त्वचा ड्यूई और स्मूद दिखे. हल्का ड्यू मिस्ट स्प्रे करके मेकअप को ताजा रखें. इससे त्वचा पूरे दिन हाइड्रेटेड और चमकदार दिखती है.

अगला लेख