Valentine Day 2026: 500 रुपये भी नहीं आएगा खर्च! इस वैलेंटाइन दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर पार्टनर संग करें रोमांस
वैलेंटाइन डे को अगर आप यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों पर जाएं, जहां इतिहास, प्रकृति, रोमांच और रोमांस-सब एक साथ मिलते हैं. ये स्पॉट्स आपके दिन को खास बना देंगे.
Valentine Day 2026 पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताना चाहते हैं, लेकिन जेब ढीली नहीं करना चाहते, तो दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां 500 रुपये से भी कम खर्च में यादगार डेट प्लान की जा सकती है. हरियाली से भरे हेरिटेज पार्क, शांत झील के किनारे सैर, ऐतिहासिक खंडहरों के बीच वक्त और खुले आसमान के नीचे सुकून, ये सब बिना महंगे कैफे और रेस्टोरेंट के भी मुमकिन है.
इस वैलेंटाइन, भीड़-भाड़ और महंगे डिनर से हटकर नेचर, हिस्ट्री और सुकून भरे माहौल में प्यार के लम्हे बिताइए. चलिए जानते हैं वैलेंटाइन के लिए दिल्ली-एनसीआर में घूमने की जगहें.
सुंदर नर्सरी
वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर संग प्यार के कुछ पलों के लिए सुंदर नर्सरी एक बेहतरीन जगह है. हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी में आपको सुंदर फूलों से लेकर छोटे तालाब तक देखने को मिल जाएंगे. यहां हाथों में हाथ डालकर टहलना, पुराने मकबरों के बीच तस्वीरें लेना और हरियाली में वक्त बिताना, सब कुछ किसी फिल्मी सीन जैसा एहसास देता है.
EOD एडवेंचर पार्क
अगर आप वैलेंटाइन डे पर कुछ अलग और एडवेंचरस करना चाहते हैं, तो संजय लेक के पास बना EOD एडवेंचर पार्क आपके लिए शानदार ऑप्शन है. वाइल्ड वेस्ट थीम वाला यह पार्क ट्री-टॉप कोर्स, ज़िपलाइन और कई रोमांचक एक्टिविटीज़ के लिए मशहूर है. 65 एकड़ में फैली झील में पैडल बोटिंग करते हुए आप नेचर के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं. रोमांस में थोड़ा रोमांच मिल जाए, तो दिन और भी खास हो जाता है.
हौज खास विलेज
वैलेंटाइन पर पार्टनर संग रोमांस के लिए साउथ दिल्ली का हौज खास विलेज कपल्स के लिए किसी ड्रीम लोकेशन से कम नहीं. यहां का प्राचीन किला, शांत झील, डियर पार्क और आसपास के ट्रेंडी कैफे, सब मिलकर एक परफेक्ट डेट स्पॉट हैं.
बांसेरा पार्क
बांसेरा पार्क भी इस लिस्ट में शामिल है. यह पार्क बेहद बड़ा है, जहां आपको मैन मेड छोटा सा तालाब मिलेगा. साफ पानी और सामने खुला आसमान यहां बैठ ऐसा लगता है कि आप ऋषिकेश में हैं. यह जगल कपल के लिए एकदम बेस्ट हैं. यहां आप अपने पार्टनर संग हाथों में हाथ डाल पूरी शाम बिता सकते हैं.





