Begin typing your search...

जल्दी में भी सुबह न स्किप करें ये 3 स्टेप्स, स्किन रहेगी हमेशा ग्लोइंग

सुबह की भागदौड़ में अक्सर स्किन केयर सबसे पहले नजरअंदाज हो जाता है, लेकिन यही गलती स्किन की चमक छीन लेती है. अगर समय कम हो, तब भी ये 3 आसान स्टेप्स अपनाएं- स्किन दिनभर ताजा, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनी रहेगी.

जल्दी में भी सुबह न स्किप करें ये 3 स्टेप्स, स्किन रहेगी हमेशा ग्लोइंग
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 2 Feb 2026 7:00 AM IST

सुबह की भागदौड़ में अक्सर स्किन केयर पीछे छूट जाता है, लेकिन कुछ बेसिक स्टेप्स को अपनाकर आप कम समय में भी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रख सकते हैं. सही मॉर्निंग रूटीन न सिर्फ चेहरे को ताजगी देता है, बल्कि धूप, धूल और पॉल्यूशन से भी प्रोटेक्ट करता है.

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तब भी आपको स्किन केयर में ये तीन जरूरी स्टेप्स कभी स्किप न करें. ये आसान आदतें त्वचा की नमी बनाए रखती हैं, डैमेज से बचाती हैं और दिनभर नैचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करती हैं.

सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले अपने स्किन टाइप के अनुसार एक माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं. यह रातभर जमा तेल, पसीना और गंदगी हटाकर त्वचा को ताजगी देता है. ड्राई स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड और ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड क्लींजर बेहतर रहते हैं. अगर आपकी त्वचा को एक्सट्रा हाइड्रेशन की जरूरत है, तो अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें. यह त्वचा का pH बैलेंस करता है और सीरम लगाने के लिए स्किन को तैयार करता है.

मॉइस्चराइज़र करें

मॉइस्चराइज़र त्वचा की नमी को लॉक करता है. ऑयली स्किन वालों के लिए हल्का, ऑयल-फ्री या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र और ड्राई स्किन वालों के लिए क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइज़र सही होता है है.

सनस्क्रीन है सबसे जरूरी

मौसम चाहे सर्दी का क्यों न हो. सनस्क्रीन सबसे ज्यादा जरूरी होती है. SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं. धूप की UV किरणें त्वचा की 80% समय से पहले उम्र बढ़ने का कारण बनती हैं. इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • सुबह विटामिन C सीरम लगाना फायदेमंद होता है. यह त्वचा को ब्राइट बनाता है, पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है और फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा देता है. 2-3 बूंद सीरम लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं.
  • आंखों के आसपास की त्वचा नाजुक होती है. हल्के हाथों से आई क्रीम लगाने से पफीनेस कम होती है और हाइड्रेशन मिलता है.
  • स्किन टाइप के अनुसार बदलाव करें. जैसे ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स चुनें. ऑयली/एक्ने-प्रोन स्किन के लिए हल्के और ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें
अगला लेख