Begin typing your search...

Skin Care: महंगे प्रोडक्ट नहीं, यह देसी तेल है Rani Mukerji की सुंदरता का राज़, बालों के लिए भी है फायदेमंद

रानी मुखर्जी की खूबसूरती का राज किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि एक देसी तेल में छिपा है. यही तेल उनकी स्किन की चमक बढ़ाने के साथ बालों को भी मजबूत और हेल्दी रखने में मदद करता है.

Rani Mukerji
X

Rani Mukerji

( Image Source:  instagram-@namratasoni )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 1 Feb 2026 4:08 PM IST

रानी मुखर्जी की नैचुरल ब्यूटी और सादगी भरा ग्लो अक्सर लोगों को हैरान कर देता है. स्क्रीन पर उनकी दमकती त्वचा और घने, हेल्दी बाल देखकर कई लोग सोचते हैं कि वह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी. लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है. रानी अपने स्किन और हेयर केयर के लिए एक बेहद आसान और देसी उपाय पर भरोसा करती हैं.

हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह ट्रेडिशनल तेल उनकी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा है. यही कारण है कि हमेशा से उनकी स्किन फ्लॉलेस दिखती है.

रानी मुखर्जी की ग्लोइंग स्किन का राज

द ह्मयूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीज करते हुए रानी मुखर्जी ने बताया कि वह अपने चेहरे और बालों पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि चेहरे से लेकर खाने तक के लिए नारियल के तेल से बेहतर कुछ नहीं है.

स्किन पर नारियल तेल के फायदे

ड्राई स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है. हल्की जलन और रूखापन शांत करता है मेकअप रिमूवर की तरह काम कर सकता है त्वचा की नैचुरल बैरियर को मजबूत करता है.

बालों के लिए कैसे फायदेमंद?

  • बालों की जड़ों को पोषण देता है
  • डैंड्रफ कम करने में सहायक
  • हेयर ब्रेकेज और स्प्लिट एंड्स घटाने में मदद
  • स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है

किसे स्किन पर नारियल तेल नहीं लगाना चाहिए?

हर स्किन टाइप के लिए नारियल तेल उपयुक्त नहीं होता. जिन लोगों की त्वचा बहुत ऑयली है या जिन्हें बार-बार पिंपल्स होते हैं, उन्हें नारियल तेल सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए. यह पोर्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे एक्ने बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे लोग इसे बॉडी ऑयल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

कैसे लगाएं नारियल तेल?

  • स्किन पर: रात में चेहरे को साफ करने के बाद 2-3 बूंद हल्के हाथों से मसाज करें.
  • बालों में: हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में लगाएं, 30–60 मिनट बाद शैंपू करें.
  • मेकअप हटाने के लिए: कॉटन पर थोड़ा तेल लेकर चेहरे को साफ करें, फिर फेसवॉश करें.
अगला लेख