ट्रंप की तारीफ के बाद Nicki Minaj के लंबे नाखून हुए वायरल, बिना सैलून जाए घर पर ऐसे करें Acrylic Extension
डोनाल्ड ट्रंप के निकी मिनाज के लंबे नाखूनों की तारीफ के बाद उनका नेल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अगर आप भी बिना सैलून जाए घर पर वैसा ही Acrylic Extension पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स से यह मुमकिन है.
Nicki Minaj
डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया इवेंट में निकी मिनाज के लंबे, चमकदार नेल एक्सटेंशन्स ने सबका ध्यान खींच लिया. ट्रंप ने मज़ाक में उनके नाखूनों की तारीफ करते हुए कहा कि वे भी अपने नाखून बढ़ाना चाहेंगे. निकी ने खुद इस फोटो को भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये लंबे, परफेक्ट शेप वाले नेल एक्सटेंशन कैसे किए जाते हैं.
अच्छी बात यह है कि ऐसे Acrylic Nail Extensions के लिए हमेशा महंगे सैलून जाने की जरूरत नहीं होती. सही चीजों और थोड़ी सावधानी के साथ आप घर बैठे भी प्रोफेशनल जैसा लुक पा सकते हैं. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपने नाखूनों को वही ग्लैमरस स्टाइल दे सकते हैं, जो इन दिनों ट्रेंड में है.
क्या होते हैं Long Acrylic Nails?
Acrylic nails में लिक्विड मोनोमर और पाउडर पॉलिमर मिलाकर एक सख्त परत बनाई जाती है, जो हवा में सूखकर नैचुरल नाखून पर जम जाती है. वहीं हार्ड जेल नेल्स पहले से तैयार फॉर्मूला होते हैं, जिन्हें UV या LED लाइट के नीचे सुखाया जाता है. दोनों ही तरीकों से नाखूनों को लंबा, मजबूत और अट्रैक्टिव लुक दिया जाता है.
ये भी पढ़ें :सुबह-सुबह नहीं होता पेट साफ, तो कब्ज से राहत पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम
घर बैठै कैसे करें ऐक्रेलिक
- सबसे पहले पुरानी नेल पॉलिश पूरी तरह हटाएं. अपने नाखून छोटे काटकर शेप दे दें. इसके बाद क्यूटिकल्स को हल्के हाथों से पीछे करें, काटने से बचें.
- नेल बफर से नाखून की ऊपरी चमक हल्की-सी हटाएं ताकि मटेरियल अच्छी तरह चिपके. नमी हटाने के लिए नेल डिहाइड्रेटर या क्लीनर लगाएं.
- अपनी उंगली के हिसाब से सही साइज की नेल टिप चुनें. गोंद लगाकर टिप को नैचुरल नाखून के सिरे पर 10–15 सेकंड दबाकर रखें. कटर और फाइल से मनचाहा शेप दें.
- इसके बाद नाखूनों पर प्राइमर लगाएं. प्राइमर केवल प्राकृतिक नाखून वाले हिस्से पर लगाएं. इससे एक्सटेंशन उठने की समस्या कम होती है.
- अब Acrylic मिक्स तैयार करें. इसके लिए डैपन डिश में मोनोमर डालें. ब्रश को मोनोमर में डुबोकर पाउडर में हल्के से छुएं, ताकि एक छोटा बीड बन जाए.
- पहला बीड वहां रखें जहां टिप और असली नाखून मिलते हैं. ब्रश से हल्के हाथों आगे की ओर फैलाएं, परत पतली और स्मूद रखें. दूसरा बीड क्यूटिकल के पास लगाएं, ध्यान रखें कि स्किन को न छुए. ब्रश से ब्लेंड करते हुए बीच में हल्का एपेक्स बनाएं.
- अब नाखूनों को लगभग 10 मिनट सूखने दें. टैप करने पर सख्त आवाज आए तो समझें सूख गया. फाइल और बफर से किनारे और सतह को स्मूद करें, खासकर क्यूटिकल एरिया पतला रखें.
- अब आखिर में फिनिशिंग टच दें. इसके लिए ऊपर से टॉप कोट लगाएं, ज्यादा शाइन के लिए UV जेल टॉप कोट बेहतर रहता है. आखिर में क्यूटिकल ऑयल लगाएं.





