Begin typing your search...

सुबह-सुबह नहीं होता पेट साफ, तो कब्ज से राहत पाने के लिए सोने से पहले करें ये काम

अगर सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो परेशानी की जड़ रात की आदतों में छिपी हो सकती है. सोने से पहले कुछ आसान उपाय अपनाकर कब्ज से राहत पाई जा सकती है और सुबह की शुरुआत हल्केपन के साथ हो सकती है.

constipation
X

constipation

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 1 Feb 2026 7:40 AM IST

सुबह उठने के बाद अगर पेट ठीक से साफ न हो, तो दिनभर भारीपन, गैस और सुस्ती महसूस होती है. यह परेशानी अक्सर गलत खानपान, कम पानी पीने और इर्रेगुलर रूटीन के कारण बढ़ जाती है. ऐसे में सिर्फ सुबह के उपाय ही नहीं, बल्कि रात की आदतें भी मायने रखती हैं.

एक्सपर्ट मानते हैं कि सोने से पहले कुछ आसान कदम अपनाने से आंतों की सफाई बेहतर होती है और सुबह आसानी से पेट साफ हो जाता है. चलिए जानते हैं कब्ज क्यों होती है और इससे राहत पाने के तरीके.

क्यों होती है कब्ज?

  • बहुत अधिक तला-भुना और जंक फूड खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम सुस्त हो जाता है. इससे पेट भरा-भरा महसूस होता है और कब्ज की परेशानी बढ़ने लगती है.
  • अगर दिनभर पानी कम पिया जाए तो शरीर में लिक्विड की कमी हो जाती है. इससे स्टूल हार्ड हो जाता है और उसे बाहर निकालने में परेशानी होने लगती है.
  • तनाव और चिंता का असर सीधे पेट पर पड़ता है. ज्यादा मानसिक दबाव होने पर आंतों का नॉर्मल फंक्शन बिगड़ जाता है, जिससे पाचन ठीक से नहीं हो पाता.
  • लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से आंतों की सक्रियता कम हो जाती है. इसका असर यह होता है कि पेट साफ नहीं होता है.

घी आएगा काम

गाय का देसी घी पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है. रात को सोने से पहले एक चम्मच घी गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट साफ होने में मदद मिलती है. यह आंतों को मुलायम बनाता है, जिससे स्टूल आसानी से होता है.

इसबगोल की भूसी

कब्ज की परेशानी में इसबगोल ले सकते हैं. इसके लिए एक गिलास हल्के गर्म पानी या दूध में 1–2 चम्मच इसबगोल घोलकर पीने से पेट साफ होने में सहूलियत मिलती है. यह आंतों में फाइबर की तरह काम करता है, जिससे मल नरम हो जाता है और सुबह शौच करना आसान हो जाता है.

ये आदतें अपनाएं

  • सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीना, हल्की वॉक करना और फाइबर युक्त आहार लेना पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है.
  • फल, सलाद और हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करें.
  • पानी की मात्रा बढ़ाना और सक्रिय रहना भी उतना ही जरूरी है.छोटे-छोटे बदलाव आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं और दिन की शुरुआत हल्केपन के साथ हो सकती है.
हेल्‍थ
अगला लेख