Begin typing your search...

क्या है Dolphin Skin Nails ट्रेंड? आखिर क्यों हो रहे हैं वायरल, घर बैठे ऐसे पाएं ये लुक

नेल आर्ट की दुनिया हर साल नया स्टाइल लेकर आती है, और इस बार चर्चा में है ‘डॉल्फिन स्किन नेल्स’. यह लुक सिंपल और शाइन का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो बिना हैवी डिजाइन के भी बेहद अट्रैक्टिव दिखता है.

Dolphin Skin Nails
X

Dolphin Skin Nails

( Image Source:  instagram-@natalieminervanails )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 3 Feb 2026 12:33 PM IST

नेल आर्ट की दुनिया में इन दिनों एक नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है, डॉल्फिन स्किन नेल्स. सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन इसका लुक इतना स्मूद, शाइनी और क्लासी है कि लोग इसे ट्राई कर रहे हैं. न कोई हैवी डिजाइन, न चमकीले स्टोन-फिर भी नाखूनों पर ऐसी वेट-शाइन कि नजर टिक जाए. यही सिंपल लग्ज़री टच इस ट्रेंड को वायरल बना रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि यह नेल आर्ट घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. बस सही तरीका पता होना चाहिए. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्या है यह ट्रेंड और कैसे पाएंगे आप यह ग्लॉसी लुक?

डॉल्फिन स्किन नेल्स आखिर हैं क्या?

इस ट्रेंड में नाखूनों पर स्मोकी ग्रे या ब्लू-ग्रे शेड का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके ऊपर अल्ट्रा-ग्लॉसी फिनिश दी जाती है. इन नाखूनों को देख ऐसा लगता है मानो रोशनी गीली जगह पर पड़ रही हो. यही इफेक्ट नाखूनों को प्रीमियम और क्लासी लुक देता है.

यह ट्रेंड चर्चा में कैसे आया?

पॉप स्टार डेमी लोवाटो के नेल लुक के बाद यह स्टाइल खासा वायरल हुआ. नेल आर्टिस्ट ने स्मोकी ग्रे मैग्नेटिक पॉलिश से ऐसा इफेक्ट बनाया कि डेमी को वह डॉल्फिन की स्किन जैसा लगा. बस वहीं से इस नाम और स्टाइल को पहचान मिल गई. अब यह लुक सैलून से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह छाया हुआ है.

घर पर कैसे बनाएं डॉल्फिन स्किन नेल्स?

आप चाहें तो यह लुक घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. डॉल्फिन स्किन नेल आर्ट के लिए:

  • सबसे पहले नाखून साफ कर के बेस कोट लगाएं, ताकि नेल्स सेफ रहें.
  • अब स्मोकी ग्रे, सिल्वर-ग्रे या ब्लू-ग्रे टोन की मैग्नेटिक नेल पॉलिश लगाएं.
  • पॉलिश हल्की गीली हो, तब मैग्नेट को नाखून के पास लाकर हल्के कर्व या तिरछी लाइनों का इफेक्ट बनाएं. इससे ऐसा लगेगा जैसे चमक सतह पर घूम रही हो.
  • आखिर में हाई-शाइन टॉप कोट लगाएं, जिससे वेट और ग्लॉसी लुक मिले.

क्यों खास है यह स्टाइल?

डॉल्फिन स्किन नेल्स की खूबी यह है कि यह सिंपल कलर्स में भी लग्ज़री टच देते हैं. ऑफिस, पार्टी या कैज़ुअल आउटिंग,हर मौके पर यह लुक फिट बैठता है. ज्यादा डिजाइन के बिना भी नाखून बेहद अट्रैक्टिव दिखते हैं. अगर आप 2026 में नेल ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं, तो यह स्टाइल जरूर आजमाएं.

अगला लेख