Begin typing your search...

18 कैरेट रोज गोल्ड, 300 डायमंड, Anant Ambani की ‘शिवा’ वॉच की कीमत उड़ा देगी होश

अनंत अंबानी एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनकी खास 'Opera Godfather Baguette Shiva' वॉच सुर्खियों में है, जो 18 कैरेट रोज गोल्ड और 300 से ज्यादा डायमंड से तैयार की गई है.

18 कैरेट रोज गोल्ड, 300 डायमंड, Anant Ambani की ‘शिवा’ वॉच की कीमत उड़ा देगी होश
X
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 8:38 AM IST

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह बनी है उनकी बेहद खास और यूनिक 'Opera Godfather Baguette Shiva' वॉच, जिसे दुनिया की सबसे शानदार कस्टम घड़ियों में गिना जा रहा है. 18 कैरेट रोज गोल्ड से बनी इस लग्जरी घड़ी में 300 से ज्यादा बैगुएट कट डायमंड जड़े हुए हैं, जो इसे बेहद रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देते हैं.

इस घड़ी की सबसे खास बात इसका भगवान शिव से प्रेरित डिजाइन और म्यूजिकल मैकेनिज्म है. वॉच में हाथ से बनाई गई शिव प्रतिमा के साथ खास टूरबिलॉन तकनीक दी गई है, जबकि बटन दबाते ही इसमें The Godfather फिल्म की आइकॉनिक धुन बजने लगती है.

क्या है इस घड़ी की सबसे बड़ी खासियत?

अनंत अंबानी की यह घड़ी अपनी अनोखी डिजाइन और तकनीक की वजह से दुनिया भर में चर्चा बटोर रही है. यह एक 'पीस यूनिक' यानी पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही बनाई गई घड़ी है. इस घड़ी में कुल 658 छोटे-बड़े मैकेनिकल पार्ट्स लगाए गए हैं. यही वजह है कि इसे सिर्फ घड़ी नहीं बल्कि कलाई पर पहना जाने वाला एक मिनी मैकेनिकल थिएटर कहा जा रहा है.

भगवान शिव की खास मूर्ति

इस लग्जरी वॉच का सबसे अट्रैक्टिव हिस्सा इसका सेंटर डिजाइन है. घड़ी के बीचों-बीच भगवान शिव की हाथ से तैयार की गई खास मूर्ति लगाई गई है. शिव प्रतिमा के चारों तरफ एक ट्रिपल-एक्सिस टूरबिलॉन घूमता रहता है. यह तकनीक घड़ी की सटीक टाइमिंग बनाए रखने में मदद करती है. घूमता हुआ यह मैकेनिज्म ऐसा नजारा बनाता है जैसे समय और ब्रह्मांड लगातार गति में हों.

300 हीरों और रोज गोल्ड से बनी है घड़ी

घड़ी का बाहरी हिस्सा 18 कैरेट रोज गोल्ड से तैयार किया गया है. इसके ऊपर 300 से ज्यादा बैगुएट कट डायमंड लगाए गए हैं, जो इसे बेहद शानदार लुक देते हैं. इसके आसपास चमकदार डायमंड जड़े गए हैं, जिससे घड़ी का स्पिरिचुअल और रॉयल लुक और ज्यादा उभरकर सामने आता है.

बटन दबाते ही बजती है ‘The Godfather’ की धुन

इस घड़ी की सबसे अनोखी बात इसका म्यूजिक सिस्टम है. इसमें एक मिनी म्यूजिक बॉक्स लगाया गया है. जैसे ही घड़ी का बटन दबाया जाता है, यह हॉलीवुड फिल्म The Godfather की मशहूर थीम म्यूजिक बजाने लगती है. इसके अंदर 120 नोट्स वाला मैकेनिज्म लगाया गया है, जिसमें छोटे सिलेंडर और मेटल कॉम्ब मिलकर असली म्यूजिक जैसा एक्सपीरियंस देते हैं. यही फीचर इसे बाकी लग्जरी घड़ियों से बिल्कुल अलग बनाता है.

कितनी हो सकती है इस घड़ी की कीमत?

हालांकि कंपनी या अंबानी परिवार की ओर से इस घड़ी की ऑफिशियल कीमत पब्लिक नहीं की गई है, लेकिन लग्जरी वॉच एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत कई करोड़ रुपये हो सकती है. Jacob & Co. की Opera Collection की नॉर्मल घड़ियां ही करोड़ों में बिकती हैं. ऐसे में भगवान शिव थीम, कस्टम डिजाइन, हीरे और म्यूजिक मैकेनिज्म वाली यह यूनिक घड़ी 25 से 50 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा कीमत की हो सकती है.

अगला लेख