Begin typing your search...

सिद्धिविनायक के दानपात्र से क्या गायब हो रहे हर साल 18 करोड़ रुपये? राज ठाकरे ने किया बड़ा दावा; 5 पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

सिद्धिविनायक मंदिर का दान इन दिनों बड़े विवाद की वजह बना हुआ है. राज ठाकरे के 18 करोड़ रुपये हर साल गायब होने के दावे के बाद मामला सुर्खियों में है. वहीं, मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि उसने खुद पहले ही जांच की मांग की थी.

siddhivinayak temple
X

क्या सिद्धिविनायक के दानपात्र से गायब हो रहे 18 करोड़

( Image Source:  ANI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 4 Aug 2026 9:51 AM IST

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर का दान एक बार फिर चर्चा में है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया है कि मंदिर में हर साल करीब 18 करोड़ रुपये के दान में गड़बड़ी हो रही है. उनके इस बयान के बाद मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया. हालांकि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने खुद कई महीने पहले दान की पूरी जांच और ऑडिट कराने की मांग सरकार से की थी.

दरअसल, यह विवाद मार्च 2026 में दानपात्र से नकदी गायब होने की घटना सामने आने के बाद शुरू हुआ था. शुरुआती जांच में चोरी का मामला दर्ज हुआ, फिर CCTV फुटेज के आधार पर कई लोगों की गिरफ्तारी हुई और जांच आगे बढ़ी. अब कानून एवं न्याय विभाग ने ट्रस्ट से विस्तृत वित्तीय रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद राज्य सरकार आगे की कार्रवाई पर फैसला लेगी.

1. आखिर पैसा गायब होने का विवाद कैसे शुरू हुआ?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया कि उन्हें एक पत्र के जरिए जानकारी मिली है कि सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल करीब 18 करोड़ रुपये के दान का हिसाब नहीं मिल रहा और रकम की चोरी हो रही है. उनके इस बयान के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया. हालांकि मंदिर ट्रस्ट ने साफ कहा कि ऐसा कोई पत्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को नहीं भेजा गया था और आरोपों में सच्चाई नहीं है.

2. ट्रस्ट ने खुद क्यों मांगी जांच?

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि उन्होंने मई 2026 में ही कानून एवं न्याय विभाग को पत्र लिखकर दान की पूरी ऑडिट कराने की गुजारिश की थी. ट्रस्ट के मुताबिक, दान की रकम में कुछ गड़बड़ियां नजर आने के बाद उसने खुद सरकार से जांच की मांग की थी. अब विभाग ने ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

3. CCTV फुटेज में क्या दिखाई दिया?

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में सामने आया कि कुछ लोग करीब 10 दिनों तक एक छोटे दानपात्र से बार-बार नकदी निकालते दिखाई दिए. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई शुरू की. यही वीडियो इस पूरे मामले का सबसे अहम सबूत माना जा रहा है.

4. जांच में अब तक क्या कार्रवाई हुई?

20 मार्च को मंदिर प्रशासन ने दानपात्र से नकदी गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी. शुरुआत में 10 हजार रुपये की चोरी का मामला दर्ज हुआ, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने 80 हजार रुपये बरामद किए. इस मामले में पहले एक कर्मचारी राजेंद्र पेंदुरकर को गिरफ्तार किया गया. बाद में आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं.

5. अब आगे क्या होगा?

ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि वे पूरे मामले में पारदर्शिता चाहते हैं और इसी वजह से खुद जांच की मांग की थी. दूसरी ओर, राज्य सरकार अब ट्रस्ट की फाइनेंशियल रिपोर्ट को स्टडी करेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और राजनीतिक बयानबाजी के बीच सभी की नजर सरकारी रिपोर्ट और जांच के नतीजों पर टिकी हुई है.

अगला लेख